नहाय खाय के शुरु हुआ छठ पूजा का आज तीसरा दिन..

नहाय खाय के शुरु हुआ छठ पूजा के तीसरे दिन आज हुई अस्तांचल होते सूर्य की हुई पूजा और दिया गया अर्ध्य। आज कार्तिक शुक्ल की षष्ठी तिथि के दिन छठ महापर्व का तीसरा दिन है इस दिन सुबह से ही ने सांकालीन सूर्य देव को दिये जाने वाले अर्ध्य को लेकर व्रत रखने वाले लोगों में विशेष उत्साह देखा जा रहा था और शाम होते ही लोगों का हुजूम घाटों पर उमड़ने लगा।अयोध्या में भी सरयू के विभिन्न घाटों पर अस्त होते हुये सूर्य को अर्ध्य देने बांस की टोकरी में अर्घ्य का सूंप सजा कर व्रती और व्रती के परिवार एवं पास पड़ोस के लोग भी अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने घाट की ओर चल पड़े।
व्रथ धारी महिलाओं ने जहाँ एक ओर ढलते सूर्य को अर्ध्य दिया वहीं प्रसाद के रूप में ठेकुआ, जिसे कुछ क्षेत्रों में टिकरी भी कहते हैं, के अलावा चावल के लड्डू और फल भी छठ पूजा के अवसर पर सूर्य देव को अर्पित किया गया।
सूर्य को जल और दूध का अर्घ्य दिया जाता है तथा छठी मैया की प्रसाद भरे सूंप से पूजा आरती की इस दौरान अयोध्या के सभी घाटों पर मेले जैसा नजारा दिखा।कल सूबह उगते सूर्य की पूजा आराधना के बाद छट्ठी महारानी का व्रत पूर्ण हो जायेगा।

और पढ़े  अंकित बालियान हत्याकांड: 66 सेकंड की फुटेज में कत्ल का मंजर, 22 सेकंड में खत्म हुई जिंदगी
  • Related Posts

    U में बाढ़ की चपेट में कई जिले,नदियां उफनाईं, सात की मौत, एनडीआरएफ समेत एजेंसियों ने संभाला मोर्चा,

    प्रदेश के कई जिलों में हो रही बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। जनजीवन अस्त व्यस्त है। घर और दुकान बाड़ से घिरने के कारण लोग परेशान हैं। रोजगार…

    अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त पदाधिकारियों की पहली बैठक शुरू, नई व्यवस्था पर मंथन

    श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में नई जिम्मेदारियां तय होने के बाद गुरुवार को नवनियुक्त पदाधिकारियों की पहली बैठक शुरू हो गई है। रामघाट स्थित कार्यशाला के श्रीराम जन्मभूमि क्षेत्र…