रेल हादसा – उत्तरप्रदेश / जौनपुर : मुगलसराय जा रही मालगाड़ी की 21 बोगी पलटीं, रेल मार्ग जाम ।

जौनपुर जिले में गुरुवार सुबह श्रीकृष्ण नगर रेलवे स्टेशन के पास सुबह बड़ा हादसा हो गया। उदपुर घाटमपुर के पास सुल्तानपुर से मुगलसराय की ओर जा रही मालगाड़ी की 21 बोगी पलट गईं। इसके चलते जौनपुर-वाराणसी रेल मार्ग जाम हो गया है। रूट की ट्रेनों को जगह-जगह पर खड़ा किया गया है।
जानकारी के अनुसार, मुगलसराय से कोयला लगने के लिए सुल्तानपुर से सुबह 06:58 बजे मालगाड़ी रवाना हुई। मालगाड़ी में 59 बोगी लगी थीं। मालगाड़ी श्रीकृष्ण नगर रेलवे क्रॉसिंग को पार करने के बाद सुबह 07:58 बजे उदपुर घाटमपुर के पास पहुंची थी। अचानक कुछ बोगी बीच से ट्रैक से उतर गईं।
ट्रेन की गति अधिक होने के कारण आगे से 16 और पीछे से 21 बोगी को छोड़कर बची 21 बोगी पलट गईं। हालांकि चालक एके चौहान और गार्ड संजय यादव पूरी तरह से सुरक्षित हैं। घटना के कारण वाराणसी-सुल्तानपुर रेल मार्ग जाम हो गया है। महामना एक्सप्रेस, सुल्तानपुर जौनपुर वाराणसी पैसेंजर बीच में ही खड़ी है। इसके चलते यात्री परेशान हैं।
पीडब्ल्यूआई जौनपुर बृजेश यादव ने बताया कि सुल्तानपुर से मुगलसराय जा रही बाक्सन मालगाड़ी के किसी डिब्बे का पहिया जाम होने के कारण यह घटना हुई है। मालगाड़ी श्रीकृष्ण नगर स्टेशन के आगे आउटर पर जैसे रेललाइन परिवर्तन के लिए बढ़ी तभी अचानक उसका डिब्बा पलट गया। घटना के कारण वाराणसी लखनऊ बाया जफराबाद रेललाइन पर ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया है।

घटना की सूचना उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। स्थानीय रेलवे के अधिकारी घटनास्थल की ओर रवाना हो गए है।

और पढ़े  पति ने बैडरूम में लगवाया कैमरा, लाइव देखती है सास, इसलिए रख दी देवर से सबंध बनाने की शर्त
  • Related Posts

    दर्दनाक हादसा: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में लगी आग, 9 यात्रियों की मौत,30 से ज्यादा यात्री थे सवार।

    गौतमबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा हुआ है। यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर एयरपोर्ट के पास बुधवार देर रात चलती टूरिस्ट बस में अचानक आग लग गई। हादसे में…

    विधायक के फार्म हाउस पर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चार पुलिसकर्मी गिरफ्तार, 2 निलंबित, जांच जारी

    हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में झूलपुरी स्थित उत्तराखंड के विधायक उमेश शर्मा के फार्म हाउस पर हरियाणा की युवती से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हसनपुर कोतवाली में…