रामनगर: अवैध खनन पर छापा मारते समय वाहनों के बेकाबू होने से भगदड़, ट्रैक्टर ट्रॉली से बाल-बाल बचे SDM

राई पश्चिमी वन प्रभाग के अंतर्गत कोसी नदी में अवैध खनन की शिकायत पर बुधवार को खनन समिति ने बंजारी गेट नंबर दो पर छापा मारा। इस दौरान खनन से भरे वाहन भगाने के प्रयास में एक ट्रैक्टर ट्रॉली अचानक एसडीएम गोपाल सिंह चौहान के ठीक सामने आई गई जिसमें वह बाल-बाल बच गए। घटना से मौके पर खलबली मच गई। मामले में तहरीर नहीं सौंपी गई है। लंबे समय से कोसी नदी में अवैध खनन की सूचना पर खनन समिति ने कार्रवाई की योजना बनाई। इसके लिए बुधवार को परिवहन, प्रशासन, पुलिस, वन विभाग, वन निगम की टीम अचानक कोसी के बंजारी गेट नंबर दो पर पहुंच गई। टीम के वाहन देखते ही अवैध खनन कर रहे लोगों में खलबली मच गई। वहां काफी संख्या में छोटे-बड़े वाहनों से अवैध खनन हो रहा था।

 

इससे मौके पर भगदड़ मची तो हर कोई वाहन लेकर भागने की कोशिश करने लगा। इसी बीच रास्ते पर खड़े एसडीएम गौपाल सिंह चौहान की तरफ एक ट्रैक्टर ट्रॉली तेजी से आई। सामने ट्रॉली आते देख उन्होंने किसी तरह ट्रैक्टर के सामने से हटकर अपनी जान बचाई। टीम ने तमाम वाहनों को रोक लिया। हालांकि कई चालक वाहनों को मौके पर छोड़कर फरार हो गए।

और पढ़े  उत्तराखंड sir: डीएसई, पीएसई मॉड्यूल से जारी नोटिस पर 15 दिन का समय, 24.29 लाख नोटिसों की सुनवाई पूरी
  • Related Posts

    हरिद्वार: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मैक्स की टक्कर से तीनों वाहन क्षतिग्रस्त, दुर्घटना में चालक चोटिल

    हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे स्थित कांगड़ी फ्लाईओवर पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नजीबाबाद की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने हरिद्वार से नजीबाबाद की…

    नो-एंट्री बेअसर: आदेश को ठेंगा दिखाकर क्वारब बाईपास से दौड़े भारी वाहन, मौत बनकर दरक रही पहाड़ी

    अल्मोड़ा जिले के क्वारब बाईपास पर वाहन चालक जिला प्रशासन के आदेश का उल्लंघन कर यात्रियों की जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं। जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए…