उत्तराखंड- स्कूल बसों का नहीं बढ़ेगा किराया, परिवहन आयुक्त बोले-अभिभावकों की जेब पर नहीं पड़ेगा अतिरिक्त भार

 

छोटे शहरों में स्कूल की बसों का किराया नहीं बढ़ेगा। राज्य परिवहन प्राधिकरण की ओर से स्कूल बसों के किराये संबंध में संशोधित आदेश जारी किया जाएगा। संभव है कि अगले कुछ दिनों के भीतर ही यह आदेश जारी हो जाएगा जिससे नए शैक्षणिक सत्र में अभिभावकों की जेब पर असर न पड़े।राज्य परिवहन प्राधिकरण की 25 मार्च को देहरादून में हुई बैठक में स्कूल बसों का न्यूनतम किराया 2200 रुपये तय कर दिया गया था।

 

स्कूली बसों का किराया बढ़ाने के लिए अभी तक कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। छोटे शहरों के स्कूली बसों के किराये में किसी तरह की वृद्धि नहीं की जाएगी। राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) की बैठक में जो भी फैसले हुए हैं उसके आदेश दो से तीन दिन में जारी कर दिए जाएंगे। अभिभावकों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। – बृजेश कुमार संत, परिवहन आयुक्त उत्तराखंड शासन

और पढ़े  बदरीनाथ धाम: 15 दिन बाद बीकेटीसी के अस्थायी कर्मचारियों की हड़ताल हुई खत्म, मांगों पर बनी उच्चस्तरीय कमेटी
  • Related Posts

    उत्तराखंड- हेलीकॉप्टर क्रैश, बदरीनाथ से लौट रहे हेलीकॉप्टर की क्रैश होने की सूचना,ड्रोन से तलाश

    बदरीनाथ से लौटते समय एक हेलीकॉप्टर क्रैश होने की खबर है। पायलट से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा है। अब ड्रोन से…

    उत्तराखंड: सदन से घर तक की दौड़, चांद के दीदार की होड़, 1 घंटे के भीतर विधानसभा परिसर में पसर गया सन्नाटा

    ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में दो दिन के सत्र को लेकर खासी जल्दबाजी का माहौल नजर आया। दूसरे दिन तो सुबह से ही कयासबाजी लगने लगी कि कितने बजे…