एलपीजी संकट: मुंबई में चोरी हो गए 27 गैस सिलेंडर, पुलिस की जांच शुरू

Spread the love

मुंबई के कांदिवली (पश्चिम) इलाके में एक डिलीवरी टेंपो से 27 एलपीजी सिलेंडर चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस घटना की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। यह चोरी चारकोप इलाके में हुई है। पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष की वजह से गैस सप्लाई को लेकर पहले से ही चिंता बनी हुई है, ऐसे में यह वारदात हर तरफ चर्चा का विषय बन गई है।

 

डिलीवरी मैन ने दर्ज कराई शिकायत  
डिलीवरी मैन नंदकुमार रामराज सोनी ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है। अपनी शिकायत में उन्होंने बताया कि 25 मार्च को उन्होंने अपने घर के पास काका केनी चौक पर एलपीजी सिलेंडरों से भरा अपना टेंपो खड़ा किया था। जब सोनी 26 मार्च को वापस आए, तो उन्होंने देखा कि टेंपो की खिड़की का कांच टूटा हुआ था और पीछे का ताला भी टूटा हुआ था।

27 रसोई गैस सिलेंडर चोरी
पुलिस अधिकारी ने शनिवार को एफआईआर के हवाले से बताया कि वाहन से कुल 27 गैस सिलेंडर लदे हुए थे जो कि चोरी हो गए हैं। इनमें से पांच सिलेंडर भरे हुए थे और 22 खाली थे। चोरों ने बड़ी चालाकी से इस वारदात को अंजाम दिया।

जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने आरोपियों का पता लगाने के लिए कई टीमें बनाई हैं। इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई है, जिसमें कुछ संदिग्ध और गाड़ियां दिखाई दी हैं। पुलिस अब उनकी पहचान करने की कोशिश कर रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच की जा रही है।

और पढ़े  150 करोड़ की संपत्ति के लिए कत्ल: निखिल ने पिता की हत्या से पहले भी किया ऐसा कांड, यहां पहली बार नहीं चली गोली

Spread the love
  • Related Posts

    पेपर लीक विवाद: PM मोदी ने पेपर लीक मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन का दिया आदेश

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को पेपर लीक मामलों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, देश के युवाओं का…


    Spread the love

    कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 आज से शुरू, पहले दिन भारत के कौन-कौन खिलाड़ी उतरेंगे, कब होगा ओपनिंग सेरेमनी?

    Spread the love

    Spread the love स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में गुरुवार (23 जुलाई) से कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आगाज हो रहा है। करीब 3,000 खिलाड़ी 74 देशों और क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हुए…


    Spread the love