War: अमेरिकी उपराष्ट्रपति JD वेंस का दावा- ईरान में ज्यादातर सैन्य लक्ष्य पूरे, जल्द ही खत्म होगा ऑपरेशन

Spread the love

मेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के बीच, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने ईरान में अपने ‘ज्यादातर सैन्य लक्ष्य’ हासिल कर लिए हैं, लेकिन कुछ समय तक कार्रवाई जारी रखी जाएगी ताकि ईरान का परमाणु कार्यक्रम लंबे समय के लिए कमजोर किया जा सके। जेडी वेंस ने एक पॉडकास्ट में बताया कि डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ईरान में लंबे समय तक रहने के पक्ष में नहीं है। उनका साफ कहना है कि जैसे ही मिशन पूरा होगा, अमेरिकी सेना वहां से निकल जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका नहीं चाहता कि भविष्य में फिर से ऐसी कार्रवाई करनी पड़े, इसलिए इस बार पूरी तरह से काम खत्म किया जा रहा है।

ईरान में अमेरिका के हमले जारी
इस बीच, पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से तेल की कीमतों पर असर पड़ने की आशंका है। खासकर होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर चिंता जताई जा रही है। हालांकि वेंस ने कहा कि यह सिर्फ थोड़े समय का असर है और स्थिति जल्द सामान्य हो सकती है। दूसरी तरफ, यूएस सेंट्रल कमांड ने ईरान के नौसैनिक जहाजों पर किए गए हवाई हमलों का वीडियो भी जारी किया है। अमेरिका का कहना है कि ईरानी जहाज लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय जहाजों को परेशान कर रहे थे और अब इसे खत्म किया जा रहा है।

ईरान ने दुबई में अमेरिकी ठिकाने पर किया हमला
वहीं ईरान ने पलटवार का दावा करते हुए कहा है कि उसने दुबई में अमेरिकी ठिकानों पर हमला किया और इसमें भारी नुकसान हुआ है। ईरान के सरकारी मीडिया के अनुसार, इन हमलों में कई अमेरिकी सैनिक मारे गए और घायल हुए हैं, हालांकि अमेरिका ने इन दावों की पुष्टि नहीं की है।

ईरानी राष्ट्रपति ने खाड़ी देशों को चेताया
इधर, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशिकयन ने खाड़ी देशों को चेतावनी दी है कि अगर वे अमेरिका और इस्राइल का साथ देते हैं या उन्हें अपनी जमीन इस्तेमाल करने देते हैं, तो इससे उनकी सुरक्षा और विकास पर खतरा पड़ सकता है।

और पढ़े  केरल- मुख्यमंत्री की दौड़ में वीडी सतीशन सबसे आगे, दिल्ली में कांग्रेस की अहम बैठक, हाईकमान करेगा फैसला

Spread the love
  • Related Posts

    CBSE बोर्ड 12वीं के नतीजे घोषित, सीबीएसई 12वीं में कुल 85.20% बच्चे पास, 88.86 प्रतिशत लड़कियां तो 82.13 फीसदी लड़के सफल

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2026 आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। लंबे समय से इंतजार कर रहे लाखों छात्रों का इंतजार…


    Spread the love

    पश्चिम बंगाल- भवानीपुर से विधायक बने सीएम शुभेंदु, नंदीग्राम सीट छोड़ी, विधानसभा में भव्य शपथ ग्रहण समारोह

    Spread the love

    Spread the love   पश्चिम बंगाल की राजनीति में बुधवार को ऐतिहासिक और राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण घटनाक्रम देखने को मिला, जब राज्य विधानसभा में भव्य शपथ ग्रहण समारोह के…


    Spread the love