अयोध्या- श्रीमद्भागवत कथा में सुदामा चरित्र का मार्मिक वर्णन, सच्ची मित्रता और भक्ति का दिया संदेश।

Spread the love

 

 

गोसाईगंज विधायक अभय सिंह के आवास राजेपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण महायज्ञ के अंतिम दिन कथा व्यास पंडित ज्ञान चंद्र द्विवेदी ने भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की पावन मित्रता का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि सच्ची मित्रता न तो धन-दौलत देखती है और न ही परिस्थितियां, बल्कि वह सुख-दुख में साथ निभाने की भावना से परिपूर्ण होती है।
कथा व्यास ने सुदामा को भगवान के प्रति अटूट विश्वास और समर्पण का प्रतीक बताते हुए कहा कि ईश्वर भाव के भूखे होते हैं और वे हर भक्त के मन की भावना को भली-भांति समझते हैं। उन्होंने बताया कि सुदामा अत्यंत विद्वान होने के बावजूद अपने ज्ञान का उपयोग धनार्जन के लिए नहीं, बल्कि भगवान को प्रसन्न करने के लिए करते थे।
कथा के दौरान उन्होंने यह भी बताया कि श्रीमद्भागवत महापुराण की कथाओं का श्रवण व्यक्ति को आत्मज्ञान की ओर अग्रसर करता है। महाराज परीक्षित और शुकदेव जी के प्रसंग का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि भगवद् कथा का श्रवण पापों का नाश कर मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति कराता है। कथा व्यास ने सुदामा प्रसंग के माध्यम से निष्काम भक्ति, सरलता और सच्चे समर्पण का संदेश देते हुए कहा कि भगवान केवल निष्कपट भाव से ही प्रसन्न होते हैं।
कथा 14 मार्च को प्रारम्भ हुई थी श्रीमद्भागवत महापुराण महायज्ञ का समापन 21 मार्च को भण्डारे के साथ होगा। आशा भगवान बक्श सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भण्डारे का आयोजन किया गया है।
मणिरामदास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, पूर्व मंत्री महेन्द्र सिंह, मोती सिंह, शिक्षक एमएलसी देवेन्द्र प्रताप सिंह, एमएलसी हरिओम पाण्डेय, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, आकश मणि त्रिपाठी, सूर्यवंश क्षत्रिय समाज के संरक्षक गुरूप्रसाद, बिपिन सिंह, जंग बहादुर सिह सहित ने बडी संख्या में लोगों कथा का रसपान किया।

और पढ़े  अयोध्या- बंगाल में BJP की बढ़त पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल, बोले- लोकतंत्र के लिए खतरे का संकेत

 


Spread the love
  • Related Posts

    किसी भी साली को न मिले ऐसा दुष्कर्मी जीजा: पहले बनाया हवस का शिकार, शादी हुई तो पति को भेज दी गंदी वीडियो, अब सगाई तुड़वाई

    Spread the love

    Spread the loveअपनी बहन के घर रहने गई एक नाबालिग किशोरी से उसके जीजा द्वारा दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर उसका जीवन बर्बाद करने का मामला सामने आया है।…


    Spread the love

    UP- कल हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार,पूजा पाल और मनोज पांडेय समेत छह विधायक बन सकते हैं मंत्री

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश में बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अहम जानकारी निकलकर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, 10 मई को यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। इस मौके…


    Spread the love