राज्यसभा की 11 सीटों के लिए जारी हैमतदान, शाम तक आएंगे नतीजे,मैथिली ठाकुर ने डाला वोट

Spread the love

 

सोमवार को बिहार, ओडिशा और हरियाणा की 11 राज्यसभा सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया। नतीजे आज ही घोषित किए जाएंगे। इस बार कुल 37 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं, जिसमें से 26 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने जा चुके हैं। राजनीतिक जानकार इसे केंद्र में सत्ता संतुलन और राज्यों की सियासी ताकत का अहम संकेत मान रहे हैं।

 

RJD विधायक रणविजय साहू बोले- कोई रडार से बाहर नहीं

राजद विधायक रणविजय साहू ने कहा कि यह सिर्फ राज्यसभा का चुनाव नहीं है, बल्कि बिहार और पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने दावा किया कि लोग गठबंधन का समर्थन कर रहे हैं और विपक्षी NDA के लोग रडार से बाहर हो गए हैं । रणविजय साहू ने कहा कि आंकड़ा 50 तक जाएगा और गठबंधन के सभी सदस्य हमारे साथ हैं। यह चुनाव हमारी ताकत और जनता के समर्थन को दिखाने का अवसर है।”

ओडिशा की चार सीटों पर मुकाबला

ओडिशा की चार सीटों पर भाजपा दो सीटें निर्विरोध जीत सकती है और बीजेडी एक सीट। ऐसे में मुकाबला चौथे सीट को लेकर तेज हो गया है। इस बात को ऐसे समझ सकते हैं कि ओडिशा विधानसभा में कुल 147 सदस्य हैं। इनमें भाजपा के 79 विधायक हैं और तीन निर्दलीय विधायकों का समर्थन प्राप्त है। वहीं, 15 जनवरी को अपने दो विधायकों के निलंबन के बाद बीजद के 48 सदस्य बचे हैं। कांग्रेस के पास 14 विधायक हैं और एक सदस्य सीपीआई (एम) का है।

चुनाव का समीकरण दिलचस्प हो गया है क्योंकि न तो सत्ताधारी भाजपा और न ही मुख्य विपक्षी बीजद के पास चौथी सीट जीतने के लिए पर्याप्त विधायक संख्या है। ऐसे में क्रॉस-वोटिंग की संभावना को नकारा नहीं जा सकता।

राज्यसभा चुनाव के गणित के अनुसार, एक उम्मीदवार को जीतने के लिए 30 प्रथम वरीयता मतों की आवश्यकता होती है। भाजपा के पास 82 सदस्यों का समर्थन होने के कारण, अपने दो उम्मीदवारों को जिताने के बाद उसके पास 22 अतिरिक्त वोट बचेंगे। इसी तरह, बीजद के एक उम्मीदवार के जीतने के बाद 18 अतिरिक्त वोट होंगे।

और पढ़े  जांच के बाद जेल भेजे गए इमरान खान: 6 डॉक्टरों की टीम ने किया चेकअप, नौ महीने बाद पत्नी और बहन से हुई मुलाकात

उम्मीदवारों का समीकरण और चुनावी गणित

  • इस बार के राज्यसभा चुनाव में भाजपा की ओर से दो उम्मीदवार मैदान में हैं।
  • राज्य इकाई के अध्यक्ष मनमोहन सामल और मौजूदा राज्यसभा सांसद सुजीत कुमार।
  • इसके अतिरिक्त, पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप रे निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं, जिन्हें भाजपा का समर्थन प्राप्त है।
  • वहीं, बीजद ने अपने दो प्रमुख नेताओं संतृप्त मिश्रा और प्रसिद्ध यूरोलॉजिस्ट डॉ. दत्तेश्वर होटा को उम्मीदवार बनाया है।
  • कांग्रेस और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने बीजद के उम्मीदवारों का समर्थन किया है

Spread the love
  • Related Posts

    रांची में 25 दिन आंदोलन, CM के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक, अब सुप्रीमकोर्ट में लड़ाई

    Spread the love

    Spread the loveझारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन करीब 25 दिन पहले तेज हुआ था। रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित…


    Spread the love

    फार्मा यूनिट में भीषण हादसा: रिएक्टर फटने से दो की मौत, 9 झुलसे, शिफ्ट बदलते वक्त हुई दुर्घटना

    Spread the love

    Spread the loveतेलंगाना के यादाद्रि-भुवनगिरी जिले के पोचमपल्ली मंडल के डोटिगुडेम गांव स्थित हेजेलो लैब प्राइवेट लिमिटेड में हुए जोरदार धमाके के बाद दो लोगों की मौत हो गई, जबकि…


    Spread the love