बंगाल में इडी की बड़ी कार्रवाई- अवैध कॉल सेंटर मामले में सिलीगुड़ी-हावड़ा समेत 10 ठिकानों पर छापेमारी

 

पश्चिम बंगाल में प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। जांच एजेंसी की टीमों ने राज्य के अलग-अलग कई इलाकों में छापेमारी की। यह पूरी कार्रवाई एक अवैध कॉल सेंटर चलाने और लोगों से धोखाधड़ी करने के मामले से जुड़ी है।

 

अधिकारियों ने बताया कि सिलीगुड़ी, हावड़ा, बिधाननगर और दुर्गापुर जैसे इलाकों में करीब 10 जगहों पर तलाशी ली गई। इस मामले में सुरश्री कर, सम्राट घोष और सुभजीत चक्रवर्ती के नाम मुख्य रूप से सामने आए हैं। एजेंसी इन लोगों और इनके साथियों के ठिकानों पर जरूरी सबूत तलाश रही है। इन लोगों पर आरोप है कि इन्होंने कॉल सेंटर के जरिए बहुत से मासूम लोगों को अपना शिकार बनाया और उनसे बड़ी रकम ठगी है।

फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि इस मामले का कोई संबंध चुनावी फंडिंग या राजनीति से है या नहीं। जांच एजेंसी हर पहलू से मामले की पड़ताल कर रही है। ईडी के अधिकारी जब्त किए गए दस्तावेजों और सामानों की जांच कर रहे हैं ताकि इस गिरोह की पूरी सच्चाई सामने आ सके।

यह छापेमारी एसे समय में हुई है जब बंगाल में चुनावी माहौल पूरी तरह गरमाया हुआ है। चुनाव आयोग ने हाल ही में राज्य में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की है। बंगाल में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को दो चरणों में मतदान होना है। चुनाव के नतीजों का एलान 4 मई को असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी के साथ होगा।

और पढ़े  तीन देशों में गोपनीय अभियान: इस्राइल ने 40 साल तक खोजा अपना पायलट, ईरानी जनरल का अपहरण कर की हत्या
  • Related Posts

    पुलवामा में मारा गया लश्कर का आखिरी स्थानीय आतंकी: अरुणाचल से शाह का बयान, कहा- सिर्फ विदेशी आतंकवादी बचे

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि हाल ही में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक सदस्य के एनकाउंटर में मार गिराया। इसके जाने के बाद, कश्मीर घाटी में…

    आईआईटी खड़गपुर के दीक्षांत समारोह में PM मोदी, बोले- देश की उपलब्धियों में संस्थान की बहुत बड़ी भूमिका

    नरेन्द्र मोदी आज पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री आईआईटी खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह में पहुंच गए हैं। इसके बाद वे बिहार के वैशाली…