रायवाला व रानीपोखरी थानों में प्रभारियों के कार्यक्षेत्र बदले, एसएसपी ने जारी किए आदेश

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने कार्यभार संभालने के बाद पहली तबादला सूची जारी करते हुए रायवाला कोतवाली और रानीपोखरी थाने के प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इस संबंध में देर रात आदेश जारी किए गए।

जारी आदेश के अनुसार रायवाला कोतवाली में तैनात प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र खोलिया को रानीपोखरी का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं रानीपोखरी के थानाध्यक्ष विकेंद्र चौधरी को पुलिस कार्यालय देहरादून में तैनात किया गया है।

बताया जा रहा है कि कोतवाली रायवाला में फिलहाल प्रभारी निरीक्षक की तैनाती नहीं की गई है। सूत्रों के अनुसार यहां किसी प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी को तैनात किए जाने की संभावना है। एसएसपी द्वारा जारी इस पहली सूची को पुलिस महकमे में प्रशासनिक फेरबदल की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

और पढ़े  श्रीनगर: BJP प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का स्वागत, जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक में होंगीं शामिल
  • Related Posts

    उत्तराखंड- हेलीकॉप्टर क्रैश, बदरीनाथ से लौट रहे हेलीकॉप्टर की क्रैश होने की सूचना,ड्रोन से तलाश

    बदरीनाथ से लौटते समय एक हेलीकॉप्टर क्रैश होने की खबर है। पायलट से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा है। अब ड्रोन से…

    उत्तराखंड: सदन से घर तक की दौड़, चांद के दीदार की होड़, 1 घंटे के भीतर विधानसभा परिसर में पसर गया सन्नाटा

    ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में दो दिन के सत्र को लेकर खासी जल्दबाजी का माहौल नजर आया। दूसरे दिन तो सुबह से ही कयासबाजी लगने लगी कि कितने बजे…