रुद्रप्रयाग- महिला और उसके बेटे की हत्या कर भागा आरोपी गिरफ्तार,दिल्ली से पकड़ा

नपद के सुमाड़ी क्षेत्र में महिला व उसके बेटे की हत्या के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी दीपक बहादुर को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को उसे जिला एवं सत्र न्यायालय के सामने पेश कर जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर ने बताया कि 6 मार्च को शाम करीब 7:33 बजे जखोली चौकी प्रभारी को सुमाड़ी निवासी योगेन्द्र सिंह ने फोन पर शवों के पड़े होने की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।

पूछताछ में पता चला कि करीब एक माह से नेपाल निवासी दीपक बहादुर अपनी पत्नी व नौ वर्षीय बेटे के साथ किराये पर रह रहा था। मकान के आसपास बदबू आने पर लोगों ने मकान मालिक को सूचना दी। जब लोग पहुंचे तो कमरे का दरवाजा खुला मिला और अंदर सामान बिखरा था। कमरे के भीतर कंबल के नीचे महिला और उसके बेटे के शव पड़े थे, जबकि दीपक बहादुर फरार था। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित कर दीं। पुलिस को तकनीकी जांच से आरोपी के दिल्ली में होने का पता चला। जिस पर उन्होंने दीपक बहादुर उर्फ दिल बहादुर निवासी जिला दैलेख (नेपाल) को 8 मार्च की शाम दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।

 

फेसबुक पर हुई थी दोनों की मुलाकात
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी दीपक बहादुर पहले से शादीशुदा है और उसकी पत्नी व तीन बच्चे नेपाल में रहते हैं। मृतका कमला शाही भी विवाहित थी और उसके दो बच्चे थे। वर्ष 2025 में दोनों की जान पहचान फेसबुक के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों साथ रहने लगे। पहले वे उत्तरकाशी के मोरी क्षेत्र में रहते थे और करीब एक माह से रुद्रप्रयाग के सुमाड़ी में रह रहे थे।

और पढ़े  केदारनाथ: धाम से भक्त लाए 10 टन कचरा वापस, आस्था के साथ अब पर्यावरण को नुकसान की तस्वीरें भी आ रहीं सामने

छोटी-छोटी बातों पर होता था विवाद
पुलिस को स्थानीय लोगों ने बताया कि दीपक बहादुर और कमला शाही के बीच अक्सर घरेलू बातों को लेकर झगड़ा होता रहता था। होली की शाम भी दोनों के बीच विवाद के बाद हाथापाई हो गई थी। इसी दौरान आरोपी ने गुस्से में आकर पहले कमला और फिर उसके बेटे रोशन की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी शवों पर कंबल डालकर फरार हो गया था।

  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…