मासूम के सवाल पर मैडम भड़की- पहली कक्षा के बच्चे को डंडे से पीटा, पीठ पर पड़े निशान,हायर सेंटर रेफर

Spread the love

नांगल चौधरी के सरस्वती विद्यालय में पहली कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे को अध्यापिका ने इतनी बुरी तरह पीटा कि उसके शरीर पर डंडों के निशान पड़ गए। परिजनों के अनुसार, बच्चा कक्षा में पढ़ाई के दौरान अध्यापिका से एक सामान्य सवाल पूछ बैठा था।

आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर अध्यापिका ने बच्चे को डंडे से पीटना शुरू कर दिया। बच्चे के घर पहुंचने पर जब उसने रोते हुए अपने परिजनों को पूरी घटना बताई और शरीर पर पड़े घाव दिखाए तो परिवार के लोग हैरान रह गए।

बच्चे की हालत को देखते हुए परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसकी स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। छात्र के पिता सरजीत ने स्कूल प्रबंधन और संबंधित अध्यापिका के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

परिजनों का कहना है कि छोटे बच्चों के साथ इस तरह की मारपीट बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। नांगल चौधरी थाना के कार्यवाहक प्रभारी एसआई कृपाल सिंह ने बताया कि बच्चे से मारपीट के मामले में अभिभावकों की तरफ से अभी कोई शिकायत नहीं दी गई है।

बच्चे को अस्पताल में लाया गया था तब अस्पताल की तरफ से सूचना आई है। बयान के बाद ही मामला पूरी तरह से स्पष्ट होगा।


Spread the love
और पढ़े  करनाल एनकाउंटर पर सीएम सैनी का बड़ा एक्शन, एडीजीपी संजय कुमार करेंगे पूरे मामले की जांच
  • Related Posts

    रांची में 25 दिन आंदोलन, CM के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक, अब सुप्रीमकोर्ट में लड़ाई

    Spread the love

    Spread the loveझारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन करीब 25 दिन पहले तेज हुआ था। रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित…


    Spread the love

    फार्मा यूनिट में भीषण हादसा: रिएक्टर फटने से दो की मौत, 9 झुलसे, शिफ्ट बदलते वक्त हुई दुर्घटना

    Spread the love

    Spread the loveतेलंगाना के यादाद्रि-भुवनगिरी जिले के पोचमपल्ली मंडल के डोटिगुडेम गांव स्थित हेजेलो लैब प्राइवेट लिमिटेड में हुए जोरदार धमाके के बाद दो लोगों की मौत हो गई, जबकि…


    Spread the love