तेवर मौसम के- मार्च की शुरु में ही चढ़ने लगा पारा, हिमाचल में लू और राजस्थान-गुजरात में गर्म हवा की चेतावनी

Spread the love

देश के अधिकतर हिस्सों में मौसम के तेवर तीखे होते जा रहे हैं। जहां उत्तर और पश्चिम में तापमान बढ़ने के साथ लू (हीटवेव) की स्थिति बनने लगी है, वहीं पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के कुछ इलाकों में आंधी-तूफान, वज्रपात और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

हिमाचल प्रदेश में लू की चेतावनी
मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में भीषण लू की चेतावनी दी है, जबकि राजस्थान, सौराष्ट्र-कच्छ और गुजरात के कई इलाकों में अगले कुछ दिनों तक गर्म हवाएं चल सकती हैं। इस साल मार्च की शुरुआत में ही राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में गर्मी ने लोगों को हैरान कर दिया है। दिल्ली-एनसीआर में धूप इतनी तेज महसूस हो रही है कि मौसम अप्रैल जैसा लगने लगा है। आमतौर पर मार्च में तापमान अपेक्षाकृत कम रहता है, लेकिन इस बार गर्मी ने जल्दी दस्तक दे दी है।

मौसम के ताजा आंकड़ों के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान लगभग 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो इस समय के लिए सामान्य से अधिक माना जा रहा है।

कई राज्यों में दिन का तापमान सामान्य से अधिक
मौसम विभाग के अनुसार देश के कुछ हिस्सों में लू या हीटवेव की स्थिति बन सकती है। हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में आज भीषण लू चलने की आशंका जताई गई है। इसके अलावा आने वाले दिनों में विदर्भ, पश्चिम राजस्थान, सौराष्ट्र-कच्छ, उत्तर गुजरात और मराठवाड़ा में भी गर्म हवाएं चलने की संभावना है। इन क्षेत्रों में दिन का तापमान सामान्य से कई डिग्री अधिक दर्ज किया जा सकता है, जिससे हीटवेव जैसी स्थिति बन सकती है।

पहाड़ी इलाकों में तेज हवाएं चलने का अनुमान
पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। इसका असर मुख्य रूप से जम्मू-कश्मीर और आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों में देखने को मिल सकता है। इसके अलावा उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम भी सक्रिय है, जिसके कारण ऊपरी वायुमंडल में तेज हवाएं चल रही हैं। इसका असर पहाड़ी इलाकों पर पड़ सकता है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के कुछ इलाकों में बिजली गिरने, 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है।

और पढ़े  UPSC सिविल सेवा परीक्षा के अंतिम परिणाम जारी,अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप

पूर्वोत्तर भारत में आंधी तूफान की आशंका
पूर्वोत्तर भारत में एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जो असम और आसपास के क्षेत्रों के ऊपर लगभग 1.5 किमी की ऊंचाई पर स्थित है। इसके साथ ही एक ट्रफ रेखा बिहार से दक्षिण छत्तीसगढ़ तक झारखंड के ऊपर से होकर गुजर रही है। इससे पूर्वी हिस्सों में बादल बनने और आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार ओडिशा, झारखंड, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की बारिश की संभावना है।


Spread the love
  • Related Posts

    महिला की हत्या: पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी किए वार, हत्यारोपी ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या

    Spread the love

    Spread the loveचरखी दादरी के रावलधी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से कई…


    Spread the love

    SC- 32 वर्षीय मरीज को अदालत से मिली निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति, 12 साल से है कोमा में

    Spread the love

    Spread the love32 वर्षीय मरीज को अदालत से मिली निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति, 12 साल से कोमा में है शख्स.. Spread the loveऔर पढ़े  सुंदर पिचाई- गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई…


    Spread the love