मिस्र: काहिरा के रिंग रोड पर पलटा टैंकर, आग लगने से 30 लोगों की मौत, जलती कारों से लोगों को निकाला गया

मिस्र की राजधानी काहिरा के आसपास बने प्रमुख हाईवे रिंग रोड पर बुधवार को भीषण आग लगने से कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 15 लोग घायल भी हो गए। मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय ने मृतकों और घायलों की संख्या की पुष्टि की है।

मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि देश के एक प्रमुख रिंग रोड पर पेट्रोलियम उत्पादों से भरा वाहन पलटने के बाद उसमें आग लग गई। रिंग रोड ग्रेटर काहिरा के प्रमुख हाईवे को आपस में जोड़ता है। यह काहिरा, गीजा और कल्यूबिया प्रांतों को जोड़ने वाला अहम मार्ग है।
जलती हुई कारों से लोगों को बचावकर्मियों ने निकाला
यह हादसा काहिरा के इंबाबा उपनगर के वर्राक इलाके में हुआ। रिंग रोड मिस्र की राजधानी के चारों ओर बना प्रमुख मार्ग है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बचावकर्मियों ने जलती हुई कारों से लोगों को बाहर निकाला।
एसोसिएटेड प्रेस के वीडियो में दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश करते दिखाई दिए। आग कई कारों के बीच फैल गई थी। घटना के बाद सैकड़ों लोग घटनास्थल के आसपास जमा हो गए। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने एक बयान जारी कर हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति शोक जताया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

आग पर पा लिया गया काबू
मंत्रालय के अनुसार, गीजा के अल-वर्राक जिले में एक सुरंग के ऊपर आग लगी। स्थानीय मीडिया ने बताया कि दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। मिस्र में तेज रफ्तार, यातायात नियमों का कमजोर पालन और सड़कों की खराब स्थिति जैसे कारणों से सड़क हादसे आम हैं।

हाल के वर्षों में मिस्र ने यातायात का दबाव कम करने और तेजी से बढ़ती आबादी तथा शहरी विस्तार की जरूरतों को पूरा करने के लिए व्यापक बुनियादी ढांचा कार्यक्रम के तहत नए हाईवे और पुल बनाकर अपने सड़क नेटवर्क का विस्तार किया है।
इन परियोजनाओं से कुछ इलाकों में यातायात व्यवस्था बेहतर हुई है, लेकिन सड़क सुरक्षा को लेकर चिंताएं अब भी बनी हुई हैं।
और पढ़े  भारत बनाम न्यूजीलैंड: दूसरे टेस्ट से पहले कीवी टीम को लगा झटका, ये तेज गेंदबाज हुआ बाहर, रिप्लेसमेंट का एलान
  • Related Posts

    रोहतक: दिल्ली रोड के मिलन ढाबे पर गैंगवार, अंधाधुंध फायरिंग में चार की मौत, जांच शुरू

    हरियाणा के रोहतक स्थित खरावड़ गांव के नजदीक दिल्ली रोड पर बुधवार की रात एक बजे मिलन ढाबा अंधाधुंध फायरिंग से गुंज उठा। 50 राउंड से ज्यादा गोलियां लाकर भाऊ…

    26/11 मुंबई हमला: समुद्र के रास्ते आए थे आतंकी, 60 घंटे तक दहशत में रही मायानगरी

    महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में 26 नवंबर, 2008 को हुए आतंकी हमले की गुरुवार यानी आज 18वीं बरसी है। पाकिस्तान से नाव में आए लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकियों ने करीब…