500 रु- रह गई जान की कीमत,छोटी रकम के लिए युवक को इस कदर पीटा हो गई मौत 

Spread the love

गरा के बल्केश्वर के अनुराग नगर में सोमवार रात जुआ खेलने के दौरान 500 रुपये के विवाद में कुछ लोगों ने हलवाई का काम करने वाले दीपू (35) की पिटाई कर दी। इस पर दीपू की तबीयत खराब हो गई और परिजन इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले गए। वहां पर डॉक्टर ने दीपू को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस श्मशान घाट पहुंच गई और चिता से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हार्ट अटैक आई है।

 

अनुराग नगर निवासी ममता ने बताया कि भाई दीपू दिवाकर भी मोहल्ले में किराये पर रहता था। सोमवार रात 2 बजे के करीब जुआ खेलने के दौरान 500 रुपये के विवाद में उसकी मारपीट वाल्मीकि बस्ती के युवकों से हुई थी। उन लोगों ने दीपू को बुरी तरह पीटा था। सुबह पांच बजे भाई ने कॉल कर तबीयत खराब होने की जानकारी दी। वह दीपू के पास पहुंची तो अचेत मिला। उसे डॉक्टर के पास ले गए।

डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार सुबह घटना का वीडियो सामने आ गया। मोहल्ले में अधिकांश लोग दिवाकर समाज के थे और आरोपी वाल्मीकि समाज के थे। इसके कारण क्षेत्रीय लोग आक्रोशित हो गए। लोगों ने पीटकर हत्या करने का आरोप लगाना शुरू कर दिया। किसी ने पुलिस को सूचना दी थी। मृतक के साथी सुरेश ने बताया कि दीपू 25 हजार रुपये हार गया था और सुबह से शराब पी रहा था। उसी दौरान जुआ खेलते समय 500 रुपये पर विवाद हुआ था। कुछ युवकों ने उसे पीटा था।

और पढ़े  कार में चलता था 'बेटा या बेटी' बताने का गोरखधंधा: गर्भपात का भी इंतजाम, चीन की मशीन से खोल रहे थे गर्भ का राज

 एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि पोस्टमार्टम में मौत की वजह हार्ट अटैक से होना आया है। शरीर पर चोट के निशान भी नहीं पाए गए हैं। परिजन ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love
  • Related Posts

    बंद रहेंगे स्कूल: UP के इन तीन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पहली से 12वीं तक के विद्यालय नहीं खुलेंगे

    Spread the love

    Spread the loveगाजियाबाद जनपद में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और मौसम विभाग की गंभीर चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।…


    Spread the love

    राममंदिर चढ़ावा चोरी: रिमांड में मिले नए सुराग, आरोपियों के घरों से नकदी, सोने के गहने और कार बरामद

    Spread the love

    Spread the loveराममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस रिमांड के दौरान बुधवार को जांच ने नई दिशा पकड़ ली। दिनभर चली पूछताछ के बाद देर रात पुलिस तीनों आरोपियों को…


    Spread the love