5 करोड़ का लोन दिलाने के नाम पर कारोबारी से पांच लाख ठगे, केस दर्ज कर पुलिस तलाश में जुटी

 

 

राजधानी लखनऊ में पांच करोड़ रुपये का लोन दिलाने के नाम पर जालसाजों ने शैलेंद्र कुमार सिंह से पांच लाख रुपये ठग लिए। वह गोमती नगर क्षेत्र के अवध अपार्टमेंट के रहने वाले हैं। उन्होंने दो मार्च को गोमती नगर थाने में धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराई है।

 

शैलेंद्र ने बताया कि आरोपी आलोक दीवान से उनका पहले से परिचय था। एक मार्च को आरोपी ने उनको उनकी कंपनी के नाम पर कम ब्याज दर पर पांच करोड़ रुपये का लोन दिलाने की बात कही। लोन दिलाने के नाम पर एक प्रतिशत प्रोसेसिंग फीस की मांग की।

इस पर उन्होंने कंपनी के खाते से आरोपी के बताए गए बैंक खाते में पांच लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। रुपये मिलने के बाद आरोपी ने उनको व्हाट्सएप पर लोन संबंधित कुछ दस्तावेज भी भेजे। इसके बाद वह गायब हो गया। जब उन्होंने आलोक से संपर्क करने का प्रयास किया तो उसने फोन नहीं उठाया।

छानबीन करने पर शैलेंद्र को पता चला कि आलोक ने उनके साथ ठगी की है। आरोपी आलोक के साथ ठगी में उसके दो अन्य साथी केपी सिंह और कुणाल भी शामिल थे। इंस्पेक्टर बृजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि केस दर्ज करके पीड़ित से बैंक खाते की डिटेल मांगी गई है। सर्विलांस की मदद से आरोपी आलोक की लोकेशन ट्रेस की जा रही है।

और पढ़े  कौन हैं आराधना मिश्र मोना: बनाई गईं UP कांग्रेस की नई अध्यक्ष, नौ चुनाव जीत चुके इस 'अजेय नेता' की हैं बेटी
  • Related Posts

    बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

    बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर…

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…