मेष राशि- आज आपकी काम करने की गति थोड़ी धीमी रहेगी, जिससे आपको काम करने में समस्या आएगी और आपका ध्यान भी इधर-उधर थोड़ा ज्यादा लगेगा। पिताजी से भी आपकी कहासुनी होने की संभावना है, लेकिन आपको बड़ों की बातों पर ध्यान देना होगा और उनके मान सम्मान में कोई कमी ना छोड़े। आपको अपने बॉस से काम को लेकर कोई अच्छी सलाह मिल सकती है, जो आपके काम में आपको पूरी मदद करेगी।
वृषभ राशि – आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाइयां लेकर आएगा। आपका काम करने में मन थोड़ा कम लगेगा और आपके कुछ विरोधी आपको बहलाने फुसलाने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आप अपना फोकस काम पर लगाने की पूरी कोशिश करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा, जिससे कि उन्हें परीक्षा में समस्या कम आएगी।
मिथुन राशि-आज का दिन आर्थिक मामलों में आपके लिए बेहतर रहने वाला है, क्योंकि भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा और आपका डूबा हुआ धन भी मिलने की संभावना है। आपको किसी से कोई बात सोच समझ कर बोलनी होगी। कुछ नए लोगों से जान पहचान बढ़ेगी। आपके लिए गए निर्णय से आपको कोई अच्छी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार को कोई सदस्य नौकरी से संबंधित किसी काम को लेकर कहीं बाहर जा सकता है।
कर्क राशि – आज आपको आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता है। आपके अपने अधूरे काम पूरे होंगे। आपके काम की गति भी थोड़ी तेज रहेगी। आपका कोई अधूरा सपना पूरा होने से आपको खुशी होगी और जीवनसाथी के साथ आप कुछ समय बिताएंगे, जिससे दोनों को एक दूसरे को बेहतर जानने का मौका मिलेगा। आपका किसी बात को लेकर मन परेशान रहेगा।
सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपने घर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं, तो इसकी खरीदारी आसानी से कर सकते हैं। जीवनसाथी आपके कामों में पूरा साथ देंगे। आप अपने पिताजी से काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं। यदि आपकी मन में किसी काम को लेकर कोई संशय चल रहा है, तो उस काम में आप बिल्कुल आगे ना बढ़ें।
कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आप कुछ विशेष करने की कोशिश में लगे रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप रोमांचक समय व्यतीत करेंगे। आपने यदि जीवनसाथी से कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है।
तुला राशि – आज का दिन आपके लिए योजना बनाकर चलने के लिए रहेगा। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के लिए आज दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आप सरकारी योजनाओं में धन लगाएंगे, उसमें आपको अच्छे सफलता मिलेगी। वाहनों की अक्समात खराबी के कारण आपका खर्च बढ़ने की संभावना है। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चले। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। कामकाज के प्रति आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप अपने शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। यदि आपको किसी नौकरी का ऑफर आए, तो आप उसमें थोड़ा सोच विचार कर ही आगे बढ़े। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।
धनु राशि-आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आपको अपने अंदर की कमियों को दूर करके आगे बढ़ना होगा और कार्यक्षेत्र में किसी काम को लेकर आपको झूठा साबित किया जा सकता है। यदि ऐसा हो, तो आप उसमें अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें। आप वाहन की अकस्मात खराबी के कारण खर्चा बढ़ेगा।
मकर राशि- आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। जीवनसाथी के साथ आप कुछ समय आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। परोपकार के कार्यों में आप पर चढ़कर हिस्सा लेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको कुछ नये संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए बेहतर रहेगी।
कुंभ राशि-आज का दिन आपके लिए अपनी आय पर ध्यान देने के लिए रहेगा, क्योंकि आप दिखावे के चक्कर में काफी धन व्यय करेंगे, जिससे आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। यदि आपने किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखायी, तो आपकी समस्याएं अवश्य बढ़ेंगी। विद्यार्थी ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं, जो आपके लिए बेहतर रहेंगे।
मीन राशि –आज का दिन आपके लिए सेहत के मामले में उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आपका मन आज किसी बात को लेकर परेशान हो सकता है, इसलिए यदि आपने किसी से कर्जा लिया था, तो उसे भी उतारने की पूरी कोशिश करेंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती हैं। जीवनसाथी को आप कहीं घूमाने-फिराने लेकर जा सकते हैं।







