Today Horoscope 05 March 2026 आज इन तीन राशियों के खर्चों में हो सकती है बढ़ोतरी, पढ़ें आज का अपना दैनिक राशिफल।

 

मेष राशि-आज आपको अपने खर्चों की आदत में बदलाव लाने की आवश्यकता है, क्योंकि आप बेफिजूल के खर्चों पर ज्यादा ध्यान देंगे और आपके मनमौजी स्वभाव के कारण भी लोग आपसे परेशान रहेंगे, इसलिए आप कार्यक्षेत्र के कामों में एक्टिव रहेंगे। आपके कारण काम में गड़बड़ी हो सकती हैं। आपको अपनी संतान से भी उनके करियर को लेकर बातचीत करनी होगी, क्योंकि इससे आप दोनों के बीच रिश्ता और गहरा होगा।

वृषभ राशि –आज आपका भगवान की भक्ति में खूब मन लगेगा और आप धार्मिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और  सामाजिक आयोजन में भी आपको कोई गिफ्ट भी मिल सकता है और आपकी सेहत में यदि कोई समस्या चली आ रही थी, तो उससे भी आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। आप अपने किसी दोस्त के घर मेल मिलाप करने आ सकते हैं। आपको अपने बिजनेस को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय सोच समझ कर लेना होगा।

 

मिथुन राशि-आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बढ़िया रहने वाला है। उच्च शिक्षा की मार्ग प्रशस्थ होंगे और आप अपने लेनदेन से संबंधित मामलों पर भी पूरी निगरानी बनाकर रखें। यदि किसी से धन्यवाद लिया था, तो उसे भी उतारने की आप पूरी कोशिश करेंगे। आज आपको जीवनसाथी से कोई सरप्राइज मिल सकता है, लेकिन वाहनों का प्रयोग आप थोड़ा सावधान रहकर करें और आपको अपनी इन्कम को बढ़ाने के सोर्सो पर ध्यान देना होगा, जिसको लेकर आपको मेहनत अधिक करनी होगी।

 

कर्क राशि – आज का दिन सामान्य लेकिन संतुलित रहेगा। आप किसी नए काम की शुरुआत का विचार कर सकते हैं, लेकिन अनजान लोगों पर तुरंत भरोसा करने से बचें। आपकी निर्णय लेने की क्षमता मजबूत रहेगी और इसी कारण आप सही दिशा में कदम बढ़ा पाएंगे। साझेदारी में काम शुरू करने का विचार भी बन सकता है। जीवनसाथी के साथ बिताया गया समय रिश्ते को और गहरा बनाएगा। किसी काम में मदद की जरूरत पड़ेगी और वह समय पर मिल भी जाएगी।

और पढ़े  Today Horoscope 14 October 2026 आज इन राशि वालों के लिए है शुभ संकेत, नौकरी और कारोबार में मिल सकती है सफलता, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

 

सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। यदि आपके मन में किसी काम को लेकर कंफ्यूजन है, तो आप उसमें आप बिल्कुल आगे ना बढ़े। यदि आपने कोई लोन अप्लाई किया था, तो वह भी आपको मिल सकता है। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। कोई कानूनी मामला यदि आपको लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो वह भी समाप्त हो सकता है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा।

 

कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आप कुछ विशेष करने की कोशिश में लगे रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप रोमांचक समय व्यतीत करेंगे। आपने यदि जीवनसाथी से कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। आपको  किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है।

 

तुला राशि – आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों में फायदा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी इनकम बढ़ने से आपको खुशियां मिलेंगी, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचे। आप अपने घर किसी नये वाहन को लेकर आ सकते हैं। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। आपको अधिकारियों से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप थोड़ा सावधानी बरते।

और पढ़े  Today Horoscope 12 October 2026 आज इन राशि वालों को मिल सकती है बड़ी सफलता, अटके काम पूरे होने के है योग,पढ़ें आज का राशिफल।

 

वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। कामकाज के प्रति आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप अपने शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। यदि आपको किसी नौकरी का ऑफर आए, तो आप उसमें थोड़ा सोच विचार कर ही आगे बढ़े। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

 

धनु राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार में छोटे बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। भाई व बहनों से आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर यदि कोई विवाद चले, तो आपको उसमें चुप लगाना बेहतर रहेगा। आप बिजनेस में अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे।

 

मकर राशि- आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग  प्रशस्त  होंगे। जीवनसाथी के साथ आप कुछ समय आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। परोपकार के कार्यों में आप पर चढ़कर हिस्सा लेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको कुछ नये संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए बेहतर रहेगी।

और पढ़े  Today Horoscope 13 October 2026 आज इस राशि के जातको की आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत, पढ़ें आज का पूरा राशिफल।।

 

कुंभ राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा, क्योंकि आप किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बना कर रखेंगे, जिससे आपकी लोगों से खूब पटेगी और आपको किसी राजनीतिक आयोजन में भी सम्मिलित होने का मौका मिलेगा, लेकिन कार्यक्षेत्र में आपसे कामों में कोई गड़बड़ी हो सकती है, जिससे आपको कामो में कोई डांट खानी पड़ सकती हैं।

 

मीन राशि –आज का दिन आपके लिए किसी बात को बहुत ही सोच समझ कर बोलने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी, लेकिन आपके परिवार में किसी सदस्य की सेहत मे गिरावट आने से आपको टेंशन भी भरपूर रहेगी। आपका कोई लिया गया निर्णय आपके लिए सिर दर्द बन सकता है।

 

  • Related Posts

    Today Horoscope 15 October 2026 आज इन 3 राशि वाले धन के मामले में रहें सतर्क, जानें आज का अपना दैनिक राशिफल..

    मेष राशि- आज मन किसी महत्वपूर्ण फैसले को लेकर दुविधा में रह सकता है। ऐसे में जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें, क्योंकि बाद में यही कदम परेशानी का कारण…

    Today Horoscope 14 October 2026 आज इन राशि वालों के लिए है शुभ संकेत, नौकरी और कारोबार में मिल सकती है सफलता, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

      मेष–आज प्रेम और रिश्तों के मामले में दिन काफी खुशनुमा रहने वाला है। प्रेम संबंधों में विश्वास और अपनापन बढ़ेगा और साथी के साथ बिताए छोटे-छोटे पल भी आपको…