Today Horoscope 03 March 2026 आज इन राशियों पर रहेगा साल के पहले चंद्र ग्रहण का असर, पढ़ें आज का अपना दैनिक राशिफल ।।

 

मेष राशि-आज का दिन आपके लिए  धन लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपकी अपने सहयोगियों से खूब पटेगी और संतान को भी आप कहीं बाहर लेकर जा सकते हैं। आप अपने विरोधियों को आसानी से मात देने की कोशिश करेंगे। आपको अपने काम को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड नहीं रहना है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा और भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा।

वृषभ राशि –आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए  रहने वाला है। आपकी ऊर्जा से आपके सभी काम पूरे होंगे। आपको किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई को लेकर लापरवाही बिल्कुल नहीं बरतनी है, क्योंकि परीक्षा का समय नजदीक है। आपको अक्समात धन लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

 

मिथुन राशि-आज का दिन आपकी लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। मित्रों का आपको पूरा स्पोर्ट मिलेगा। कोई शारीरिक समस्या आपकी मुश्किलों को बढ़ा सकती हैं और बिजनेस कर रहे लोगों को कुछ कठिनाइयां तो आएंगी, लेकिन वह उनसे आसानी से बाहर निकल जाएंगे। शेयर मार्केट में आप सोच समझकर निवेश करें।  आपके अच्छे कामों के लिए आपको कोई पुरस्कार भी मिल सकता है।

 

कर्क राशि –आज का दिन आपके लिए सोच समझ कर कामों को करने के लिए रहेगा। आप किसी काम को लेकर जल्दबाजी बिल्कुल ना दिखाएं। रूपए पैसे से संबंधित मामलों में आप अपनी आंख व कान खुले रखे और किसी अजनबी पर भरोसा बिल्कुल ना करें। आज आपके बॉस आपको  काम को लेकर कोई सुझाव दे सकते हैं, जो उन्हें खूब पसंद आएंगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

और पढ़े  Today Horoscope 15 September 2026 आज इस राशि को मिल रहे है करियर में सफलता के संकेत, वृष राशि वालों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

 

सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए टेंशनों भरा रहेगा, क्योंकि आपकी कुछ पारिवारिक समस्याएं फिर से सिर उठाएंगी। जो आपके मुश्किलों को बढ़ाएंगी। आप नौकरी से संबंधित किसी काम को लेकर किसी दूसरे शहर जा सकते हैं। राजनीति में कार्यरत लोगों को कोई अच्छा पद मिलने से ज्यादा घमंड करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि विरोधी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकता हैं। प्रॉपर्टी को लेकर कोई मामला आपको समस्या देगा, जिसके लिए कानून के चक्कर काटने पड़ सकते हैं।

 

कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आप कुछ विशेष करने की कोशिश में लगे रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप रोमांचक समय व्यतीत करेंगे। आपने यदि जीवनसाथी से कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। आपको  किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है।

 

तुला राशि – आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों में फायदा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी इनकम बढ़ने से आपको खुशियां मिलेंगी, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचे। आप अपने घर किसी नये वाहन को लेकर आ सकते हैं। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। आपको अधिकारियों से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप थोड़ा सावधानी बरते।

और पढ़े  Today Horoscope 16 September 2026 आज इन राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ, धन लाभ के साथ बढ़ेगा मान-सम्मान,पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

 

वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। कामकाज के प्रति आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप अपने शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। यदि आपको किसी नौकरी का ऑफर आए, तो आप उसमें थोड़ा सोच विचार कर ही आगे बढ़े। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

 

धनु राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार में छोटे बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। भाई व बहनों से आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर यदि कोई विवाद चले, तो आपको उसमें चुप लगाना बेहतर रहेगा। आप बिजनेस में अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे।

 

मकर राशि- आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग  प्रशस्त  होंगे। जीवनसाथी के साथ आप कुछ समय आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। परोपकार के कार्यों में आप पर चढ़कर हिस्सा लेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको कुछ नये संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए बेहतर रहेगी।

और पढ़े  Today Horoscope 14 September 2026 आज इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत! नौकरी और प्रेम के मामले में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे।

 

कुंभ राशि –आज का दिन प्रॉपर्टी के लेनदेन के लिए अच्छा रहने वाला है, लेकिन आपके साथ कोई धोखा हो सकता है, इसलिए आप अपनी गहरी नजर बनाए रखें। पारिवारिक रिश्तों में यदि किसी बात को लेकर कड़वाहट चल रही थी, तो उसे भी आप दूर करने की कोशिश कर सकते हैं। आप अच्छे खान-पान का आनंद लेंगे और अपने किसी परिजन से मेल मिलाप करने जा सकते हैं।

 

मीन राशि –आज आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेंगी। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी और आप परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएंगे, जिससे पुराने गिले शिकवे भी दूर होंगे और किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा को लेकर आप अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं।

 

  • Related Posts

    Today Horoscope 17 September 2026 आज मिल सकता है इन राशि वालों को बड़ा लाभ, नौकरी-व्यापार में बनेंगे तरक्की के योग,जानें अपना आज का दैनिक राशिफल।

      मेष-आज मन कुछ ज्यादा ही चंचल रह सकता है। भावनाओं में बहकर लिया गया कोई फैसला बाद में परेशानी खड़ी कर सकता है, इसलिए जरूरी है कि बड़े निर्णय…

    Today Horoscope 16 September 2026 आज इन राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ, धन लाभ के साथ बढ़ेगा मान-सम्मान,पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

      मेष राशि-आज का दिन आपके लिए काफी सार्थक रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी और किसी महत्वपूर्ण काम में सकारात्मक परिणाम मिलने से आत्मविश्वास भी मजबूत…