खुशखबरी: राज्य के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, आ गई होली के पहले सैलरी, चेक कर लें अकाउंट

Spread the love

प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी की बात है। फरवरी माह की सैलरी अकाउंट में क्रेडिट हो चुकी है। हालांकि इसे 28 फरवरी को आना था, लेकिन बैंक का सर्वर डाउन होने की वजह से नहीं आ पाई थी, तो कर्मचारियों ने आपत्ति दर्ज कराई थी।  जो आज (दो मार्च) को सुबह आ चुकी है।

 

कर्मचारियों व पेंशनर्स में आक्रोश था

सरकार की घोषणा के बावजूद माह के अंतिम दिन तक वेतन और पेंशन न मिलने से कर्मचारियों व पेंशनर्स में आक्रोश था। इसके पीछे सर्वर डाउन होने की बात बताई जा रही है। उप्र राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष कमल अग्रवाल ने कहा था कि होली से पूर्व भुगतान का आश्वासन दिया गया था। लेकिन, शनिवार देर रात तक खातों में राशि नहीं पहुंची। वहीं, सेवानिवृत कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अमरनाथ यादव ने बताया था कि कई जिलों से पेंशन न मिलने की शिकायतें आई थीं।

होली पर परीक्षा कार्य में लगे शिक्षक फंसे

यूपी बोर्ड परीक्षा में स्ट्रांग रूम और केंद्र व्यवस्थापक की ड्यूटी निभा रहे शिक्षक व प्रधानाध्यापक होली पर घर जाने को लेकर असमंजस में हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव द्वारा जारी सख्त आदेश के बाद जिलों में शिक्षकों को रिलीव नहीं किया जा रहा है।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि परीक्षा कार्य से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी संबंधित मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक की लिखित अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। संयुक्त व अपर शिक्षा निदेशक भी बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे। उल्लंघन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

और पढ़े  राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले की CBI जांच नहीं होगी, HC ने कहा- याचिका सुनवाई योग्य नहीं

निर्देश में अवकाश अवधि में भी स्ट्रांग रूम की सतत निगरानी, आकस्मिक निरीक्षण, सुरक्षा, गोपनीयता और सीसीटीवी जांच सुनिश्चित करने को कहा गया है। राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय संरक्षक रामेश्वर पांडेय व प्रांतीय महामंत्री अरुण यादव ने इसका विरोध करते हुए कहा कि 1 से 8 मार्च तक परीक्षा नहीं है, इसलिए शिक्षकों को होली अवकाश में गृह जनपद जाने की अनुमति मिलनी चाहिए।

योगी बोले- माहौल बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि होली, रमजान व ईद समेत आने वाले त्योहारों पर माहौल बिगाड़ने वाले उपद्रवियों से सख्ती से निपटा जाए। जो भी ऐसी हिमाकत करे उस पर जो कार्रवाई हो वह नजीर बननी चाहिए, जिससे उनको सबक मिले और भविष्य में वह ऐसा करने की सोच भी न सकें। सौहार्द बिगाड़ने जैसी यदि कोई वारदात हुई तो संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। सीएम त्योहारों के मद्देनजर शनिवार रात कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक के दौरान ये निर्देश दिए।

लाउडस्पीकर हटवाएं, सोशल मीडिया की करें निगरानी

सीएम ने कहा कि कानफोड़ू आवाज वाले लाउडस्पीकरों को हटाया जाए। अब भी कई धर्मस्थलों पर ऐसे लाउडस्पीकर लगे हुए हैं, जिन्हें संवाद और समन्वय के माध्यम से हटाया जाना चाहिए ताकि ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण हो सके।  वहीं, लोकल इंटेलिजेंस को और अधिक मजबूत करने व सोशल मीडिया की सतर्कता से निगरानी करने के निर्देश दिए। इसके अलावा सीएम ने कहा कि त्योहारों  व बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर बिजली की आपूर्ति निर्बाध रूप से की जाए।


Spread the love
  • Related Posts

    बंद रहेंगे स्कूल: UP के इन तीन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पहली से 12वीं तक के विद्यालय नहीं खुलेंगे

    Spread the love

    Spread the loveगाजियाबाद जनपद में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और मौसम विभाग की गंभीर चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।…


    Spread the love

    राममंदिर चढ़ावा चोरी: रिमांड में मिले नए सुराग, आरोपियों के घरों से नकदी, सोने के गहने और कार बरामद

    Spread the love

    Spread the loveराममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस रिमांड के दौरान बुधवार को जांच ने नई दिशा पकड़ ली। दिनभर चली पूछताछ के बाद देर रात पुलिस तीनों आरोपियों को…


    Spread the love