“लड़की हूं…लड़ सकती हूं” – कांग्रेस का नया नारा, प्रियंका ने किया ऐलान, उत्तर प्रदेश में महिलाओं को मिलेगा 40 फीसदी टिकट ।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि आने वाले उत्तर प्रदेश के चुनावों में हम 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देंगे। यह निर्णय उन सब महिलाओं के लिए है जो चाहती हैं कि उत्तर प्रदेश में बदलाव आए, प्रदेश आगे बढ़े। प्रियंका गांधी ने कहा कि आज प्रदेश में नफरत का बोलबाला है। प्रियंका ने महिलाओं से आह्वान किया और कहा कि राजनीति में आइए, आगे आइए। कांग्रेस का आवेदन खुला रहेगा। आप आगे आइए। मेरे कंधे से कंधा मिलाकर चलिए। यह एक शुरूआत है आने वाले समय में यह प्रतिशत बढ़ सकता है। यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस को इतने उम्मीदवार मिल पाएंगे। इस पर प्रियंका ने कहा कि हम अपने प्रत्याशियों की पूरी मदद करेंगे। वो जरूर जीतेंगी।
प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि इस निर्णय से उत्तर प्रदेश की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। ये निर्णय आम महिलाओं के लिए है। यह निर्णय प्रयागराज की पारो के लिए है। यह निर्णय चंदौली की बेटी के लिए है। ये निर्णय उन्नाव की बेटी के लिए है। ये निर्णय रमेश चन्द्र की बेटी के लिए है। ये निर्णय लखनऊ की एक वाल्मीकि समाज की लड़की के लिए है जो बेरोजगार है।

ये निर्णय सोनभद्र की महिला के लिए है, जो न्याय चाहती है। ये निर्णय उत्तर प्रदेश की हर एक महिला के लिए है, जो बदलाव चाहती है। हमने आवेदन पत्र मांगे हैं। ये अगले महीने की 15 तारीख तक खुला है। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि आगे आइए। मेरे कंधे से कन्धा मिलाकर संघर्ष कीजिए। सवालों के जवाब में प्रियंका ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हम बदलाव की राजनीति करने आए हैं।

और पढ़े  संजय सिंघल ने संभाला आईटीबीपी प्रमुख का अतिरिक्त कार्यभार, एसएसबी डीजी भी हैं यूपी कैडर के आईपीएस
  • Related Posts

    अयोध्या मंडल में परिवहन मेले का भव्य आयोजन, 18.78 लाख रुपये का बकाया राजस्व जमा

        परिवहन विभाग द्वारा आज संभागीय परिवहन कार्यालय, अयोध्या में परिवहन मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), अयोध्या श्री विष्णु राजा सिंह…

    UP- अयोध्या में दीपोत्सव आज से, नजर आएगी अंतरराष्ट्रीय संस्कृति की झलक,5 दिन तक दमकेंगे परंपरा के रंग

    रामनगरी दीपोत्सव के उल्लास में सराबोर होने को तैयार है। सरयू तट से लेकर श्रीराम जन्मभूमि परिसर तक दीपों की रोशनी और सांस्कृतिक आयोजनों की छटा बिखरेगी। मंदिरों की नगरी…