एयरपोर्ट पर नेतन्याहू ने अपनी पत्नी और PM मोदी की ड्रेस की तरफ किया इशारा

Spread the love

स्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अपनी पत्नी के संग भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने पहुंचे। इस दौरान एक पल ऐसा भी आया जिसने पीएम मोदी को खिलखिलाकर हंसने पर मजबूर कर दिया।

विमान से उतरते ही पीएम नेतन्याहू ने बाहें फैलाकर ‘अपने मित्र’ पीएम मोदी का स्वागत किया। दोनों ने हाथ मिलाया और इस दौरान भारत के प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए इजरायली पीएम ने अंग्रेजी में कहा कि आप ग्रेट लीडर (महान नेता) हैं और बहुत अच्छे लग रहे हैं। दोनों मित्र गले मिले। फिर नेतन्याहू ने अपनी पत्नी सारा से पीएम मोदी का परिचय कराया।

सारा नेतन्याहू ने भगवा (सैफरन) रंग का फॉर्मल सूट पहन रखा था। इस पर पीएम नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री मोदी के पॉकेट स्क्वायर (जैकेट की जेब में रखे रुमाल) की ओर इशारा कर कहा, ‘ये उससे मैच कर रहा है।’ इसके बाद दोनों पीएम और वहां मौजूद सारा ठहाके लगाकर हंस पड़े। माहौल खुशनुमा और हंसी से गुलजार हो गया।

 

बेंजामिन नेतन्याहू ने एक्स पोस्ट पर स्वागत का क्लिप साझा कर दिल की बात कम शब्दों में कही। उन्होंने लिखा, मैं अपने मित्र नरेंद्र मोदी का इस्राइल में स्वागत करता हूं।

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे ही विमान से नीचे उतरे और उनके समकक्ष नेतन्याहू ने हाथ जोड़कर और गले मिलकर गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। उसी समय सारा नेतन्याहू भी वहां पर मौजूद थीं। उन्होंने भी पीएम से हाथ मिलाया। तभी नेतन्याहू ने पीएम मोदी के पॉकेट स्क्वायर के रंग और पत्नी सारा की ड्रेस के रंग की ओर इशारा किया। इस पर पीएम मोदी ने कहा- हां, हां…भगवा (यस, यस…सेफ्रॉन)। इस पर तीनों ठहाके लगाकर हंसने लगे।

और पढ़े  संकट: तेजी से बढ़ता तापमान 2030 तक तोड़ देगा 1.5 डिग्री की सीमा, रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची धरती की गर्मी

प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय राजकीय दौरे पर इस्राइल पहुंचे हैं। बेन गुरियन हवाई अड्डे पर पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने पत्नी सारा नेतन्याहू के साथ उनका स्वागत किया। पीएम की बीते नौ साल में दूसरी इस्राइल यात्रा है। इससे पहले वह जुलाई 2017 में यहां आए थे। प्रधानमंत्री मोदी के तय शेड्यूल के अनुसार वो नेसेट (इस्राइली संसद) को भी संबोधित करेंगे। ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे। वह भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

पीएम मोदी के दौरे पर नेतन्याहू ने क्या कहा?
इसी बीच, इस्राइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने एक्स पर एक अन्य पोस्ट में लिखा, मेरी पत्नी सारा और मैंने आज अपने अच्छे मित्र, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया, जो इस्राइल के ऐतिहासिक दौरे पर आए हैं।

उन्होंने आगे लिखा, प्रधानमंत्री मोदी ने पहले 2017 में इस्राइल का दौरा किया था और बाद में मैंने भी बदले में भारत का दौरा किया था, जो वास्तव में बहुत खास था। हमारे बीच करीबी निजी संबंध हैं। हम अक्सर बात करते हैं और मेरा मानना है कि हमारी गहरी दोस्ती हमारे दोनों देशों के बीच संबंधों की मजबूती दिखाती है।

नेतन्याहू ने आगे जानकारी देते हुए कहा, हम नेसेट में एक फेस्टिव रिसेप्शन में शामिल होंगे, यरूशलम में एक नवाचार कार्यक्रम में जाएंगे और प्रधानमंत्री मोदी को एक रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे। कल हम याद वाशेम जाएंगे और उसके बाद अपनी टीमों के साथ एक और बैठक करेंगे, जिस दौरान हम आर्थिक, सुरक्षा और रणनीतिक क्षेत्रों में कई समझौतों पर हस्ताक्षर करेंगे जो इस्राइल और भारत के बीच सहयोग को और आगे बढ़ाएंगे।

और पढ़े  फिलिपींस- तेज भूकंप में 200 से अधिक घायल,पलभर में ढही इमारतें, 4 की मौत

Spread the love
  • Related Posts

    पाकिस्तानी PM शरीफ का दावा- 24 घंटे में US-ईरान शांति समझौता संभव, ट्रंप-अराघची का रुख क्या?

    Spread the love

    Spread the loveपाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शनिवार को दावा किया कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता अगले 24 घंटे में अंतिम रूप ले सकता है। उन्होंने…


    Spread the love

    देश के अगले सेना प्रमुख- लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ नए सेना प्रमुख नियुक्त, वर्तमान COAS जन. द्विवेदी की जगह लेंगे

    Spread the love

    Spread the loveसरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को अगला सेना प्रमुख नियुक्त किया है। वह वर्तमान में सेना के उप प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। धीरज सेठ 30…


    Spread the love