फ्लाइट में हंगामा: घंटों तक रनवे पर फंसे 200 से अधिक यात्री, उड़ान के लिए क्यों करना पड़ा लंबा इंतजार?

चेन्नई से सिंगापुर जाने वाली इंडिगो फ्लाइट में मंगलवार को सवार यात्रियों की यात्रा खराब अनुभव में बदल गई। तकनीकी खराबी और क्रू बदलाव के कारण फ्लाइट कई घंटे लेट रही, जिससे 200 से ज्यादा लोग बिना ठीक से वेंटिलेशन और भोजन के फंसे रहे। घबराए यात्रियों और एयरलाइन स्टाफ के बीच बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मंगलवार को हुई इस घटना से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गए, जिसके बाद बुधवार को विमानन कंपनी यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया।

वायरल वीडियो में विमान में सवार यात्री चालक दल से उड़ान में देरी का कारण पूछते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यात्री को यह कहते हुए सुना जा सकता है, एयर कंडीशनिंग बार-बार चालू-बंद हो रही है, जिससे सांस लेना मुश्किल हो रहा है। आप लोग बस हमारी बात धैर्यपूर्वक सुन रहे हैं और अब समस्या सुलझाने के बजाय एक पुलिसकर्मी को बुला लाए हैं।

एविएशन तमिलनाडु नामक एक सोशल मीडिया हैंडल ने लगभग एक मिनट का यह वीडियो अपने अकाउंट पर साझा किया और दावा किया कि 200 से अधिक यात्री उड़ान के अंदर उचित वेंटिलेशन और भोजन के बिना चार घंटे से अधिक समय तक फंसे रहे।

 

एक यात्री बोला- हम सांस नहीं ले पा रहे
वायरल वीडियो में साफ-साफ देखा गया कि एक यात्री ने कहा कि एयर कंडीशनिंग बार-बार बंद-चालू हो रही थी, हम सांस नहीं ले पा रहे थे। आप हमारी सुन रहे थे लेकिन अब पुलिस बुला दी। वहीं दूसरे यात्री ने कहा कि हम कितने समय से इंतजार कर रहे हैं, हम इतनी देर नहीं बैठ सकते।

और पढ़े  रूस पर शिकंजा कसने वाला बिल अमेरिकी संसद से पास: भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का खतरा..

विमान में सवाल थे 200 से ज्यादा लोग
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो और यात्रियों की पोस्ट के अनुसार, फ्लाइट में 200 से ज्यादा लोग चार घंटे से अधिक समय तक बिना उचित वेंटिलेशन और भोजन के फंसे रहे। इसके साथ ही मगेश्वरन एलुमलाई नामक एक यात्री ने इसपर लिखा कि 7 बजे से हमारी फ्लाइट लेट हो रही है, किसी को पता नहीं कि क्यों। थोड़ी जानकारी तो दें।

इंडिगो की प्रतिक्रिया
वहीं इस मामले में इंडिगो के एक प्रवक्ता ने बताया कि फ्लाइट को मिनर तकनीकी खराबी के कारण वापस खड़ा करना पड़ा। इस दौरान कोकपिट क्रू की ड्यूटी समय सीमा पूरी हो गई, जिससे क्रू को बदलना पड़ा और फ्लाइट और भी लेट हो गई। प्रवक्ता ने कहा कि उन्होंने यात्रियों को रिफ्रेशमेंट देने और समय-समय पर जानकारी साझा करके असुविधा कम करने की कोशिश की। सूत्रों के अनुसार, फ्लाइट अंततः चेन्नई से लगभग दोपहर 1 बजे रवाना हुई।

मुंबई में 45 मिनट रनवे पर खड़ी रही एअर इंडिया की उड़ान
उधर, मुंबई में बुधवार को नई दिल्ली जाने वाली एअर इंडिया की एक उड़ान रनवे पर 45 मिनट तक खड़ी रही। सूत्रों ने बताया कि उड़ान संख्या एआई 1851 को दोपहर बाद 3.25 बजे प्रस्थान करना था, लेकिन अज्ञात कारणों से यह उड़ान नहीं भर सकी।

  • Related Posts

    महापौर चुनाव: जयपुर, जोधपुर और कोटा में 25 सितंबर को होगा मेयर का चुनाव, इस दिन आएगा परिणाम

    राज्य निर्वाचन आयोग ने राजस्थान के जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगमों के साथ सुकेत नगरपालिका में महापौर/अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इन…

    बंगाल एसटीएफ को बड़ी सफलता: शीर्ष माओवादी नेता असीम मंडल गिरफ्तार, पैसे जुटाने के लिए पहुंचा था ससुराल

    पश्चिम बंगाल में माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है। करीब दो करोड़ रुपये के इनामी शीर्ष माओवादी नेता असीम मंडल उर्फ आकाश को कोलकाता पुलिस की विशेष कार्यबल (एसटीएफ)…