अमेरिकी स्कूल में गोलीबारी से चार की मौत,मारा गया हमलावर

अमेरिका के ओरेगन राज्य के बेंड शहर में गुरुवार को सिल्वर रेल एलीमेंट्री स्कूल में गोलीबारी हुई। सीबीएस न्यूज ने कानून प्रवर्तन एजेंसियों के कई सूत्रों के हवाले से बताया कि इस घटना में कम से कम तीन बच्चों और एक वयस्क की मौत हो गई। हमलावर भी मारा गया।

पुलिस को कैसे मिली गोलीबारी की सूचना?
बेंड पुलिस की संचार प्रबंधक शीला मिलर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि दो लोगों को सेंट चार्ल्स मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा, पीड़ितों में बच्चे भी शामिल हैं। हालांकि, यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका कि अस्पताल ले जाए गए लोग मृतकों में शामिल थे या नहीं। मिलर ने कहा कि पीड़ितों की कुल संख्या की तत्काल जानकारी नहीं थी।
पुलिस को दोपहर 12:59 बजे सिल्वर रेल प्राइमरी स्कूल के बाहर एक कार पर गोली चलने की सूचना मिली थी। पुलिस कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुंच गई। इसके बाद स्कूल के अंदर से भी आपातकालीन नंबर 911 पर कई कॉल आईं।
हमलावर को किसने मारी गोली?
मिलर के मुताबिक, पुलिस के पहुंचने के कुछ ही देर बाद हमलावर स्कूल के अंदर गिर पड़ा। हालांकि, उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि उसे पुलिस ने गोली मारी या वहां मौजूद किसी अन्य व्यक्ति ने। घायलों की हालत के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

स्कूल में लॉकडाउन क्यों लगाया गया?
बेंड-ला पाइन स्कूल जिले ने फेसबुक पर बताया कि सिल्वर रेल एलीमेंट्री स्कूल में लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। यानी स्कूल के अंदर मौजूद लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और बाहर निकलने से रोक दिया गया।

स्कूल के अंदर क्या कर रही है पुलिस?
मिलर ने कहा कि पुलिस स्कूल के हर कमरे में जाकर लोगों को बाहर निकाल रही है। उन्होंने कहा, हम इस समय एक-एक कमरे में जा रहे हैं और स्कूल में मौजूद सभी लोगों को बाहर निकाल रहे हैं। बेंड में हम कभी ऐसी घटना नहीं देखना चाहते। यह बेहद दुखद है। यह कहते हुए मिलर भावुक हो गईं और खुद को संभालने के लिए कुछ देर रुकीं।

और पढ़े  हमारे आंतरिक मामलों में दखल न दें, संयुक्त राष्ट्र को भारत का जवाब, कहा- दुनिया के प्रदर्शनों पर ध्यान दें
  • Related Posts

    अमेरिका का नया प्रतिबंध: 16 लोग और 10 संस्थाओं पर कार्रवाई, बेसेंट बोले- ईरानी अर्थव्यवस्था पर कस रहे शिकंजा

    अमेरिका ने ईरान से जुड़े नए प्रतिबंधों की घोषणा की है, जो 16 व्यक्तियों और 10 संस्थाओं को निशाना बनाते हैं। अमेरिकी ट्रेजरी विभाग का कहना है कि इन कदमों…

    क्या ईरान पर बरसेगा तबाही वाला बम, इसमें क्या खास, ट्रंप क्यों कर रहे 3 नंवबर का इंतजार?

    अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच मदर ऑफ ऑल बॉम्ब के संभावित इस्तेमाल की चर्चा हो रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी सेना ने ईरान के ऊर्जा और…