अयोध्या- कबाड़घर बन गए शहर में बने बाल वाटिका केंद्र

Spread the love

 

 समग्र शिक्षा अभियान और नई शिक्षा नीति के तहत तीन से छह वर्ष के बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा को मजबूत करने के लिए शुरू की गई बाल वाटिका योजना कागजों में भले ही आदर्श दिखती हो, लेकिन विद्यालय में स्थिति कुछ और ही है। नगर क्षेत्र की कई बाल वाटिकाओं को कबाड़ घर बना दिया गया है।

जिले के 1791 परिषदीय विद्यालयों में अगले वर्ष तक बाल वाटिका संचालित करने की तैयारी है। पिछले वर्ष सितंबर माह में सात विकास खंडों में 22 बाल वाटिका को मॉडल के रूप संचालन शुरू किया गया था। इसमें बच्चों को खेल-खेल में अक्षर ज्ञान, संख्या ज्ञान, कहानी और सामाजिक व्यवहार बच्चों को सिखाने का जिम्मा उठाया गया था, जिससे कक्षा एक में प्रवेश से पहले उनमें पढ़ने-लिखने की समझ हो सके।

इसके लिए खिलौने, शैक्षिक किट, खेल सामग्री और प्रशिक्षित शिक्षक उपलब्ध कराने का दावा किया गया है लेकिन वास्तविकता में कई बाल वाटिकाएं सिर्फ नाम की रह गई हैं। बीएसए का कहना है कि बिना एजुकेटर के बच्चे कैसे पढ़ेंगे। अभी एजुकेटर की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। बीएसए लालचंद ने बताया कि बाल वाटिका के संबंध में जानकारी कर रहे हैं। बाल वाटिका में पूर्व एजुकेटर नियुक्ति प्रक्रिया शासन के निर्देश के बाद रद्द कर दिए गया था। दोबारा एजुकेटर की नियुक्ति कराने की प्रक्रिया चल रही है।


Spread the love
और पढ़े  दिल्ली में तय होगा महासचिव का नाम, बैठक में ही होगा चंपत राय के भविष्य का फैसला, इस नाम पर लग सकती मुहर
  • Related Posts

    राममंदिर में पहली बार बनेगा CEO पद, 2500 कर्मचारियों की होगी जिम्मेदारी,साथ ही मिलेंगे ये नए अधिकार

    Spread the love

    Spread the loveश्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में पहली बार नियुक्त होने वाले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) को मंदिर के प्रशासन और वित्तीय प्रबंधन की व्यापक जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। ट्रस्ट का…


    Spread the love

    प्रधानों को प्रशासक बनाने के मामले में HC में सुनवाई जारी, शाम तक आ सकता है आदेश

    Spread the love

    Spread the loveहाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किए जाने के मामले में गंभीर संवैधानिक प्रश्न उठाए हैं।…


    Spread the love