पूर्व सैनिक ने स्कूल में घुसकर 8वीं के दो छात्रों को उल्टा लटकाया, सही जवाब न देने पर दी खौफनाक सजा

Spread the love

 

रेली के उच्च प्राथमिक विद्यालय भरतौल में घुसकर पूर्व सैनिक ने दो छात्रों को खिड़की के सहारे उल्टा लटका दिया। विरोध पर शिक्षिकाओं व एक छात्र की मां से अभद्रता कर दी। मामले में अभिभावकों और शिक्षिकाओं की ओर से तहरीर मिलने के बाद कैंट थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

 

स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटनाक्रम सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे शुरू हुआ। तब भरतौल गांव निवासी 75 वर्षीय पूर्व सैनिक बगैर अनुमति के विद्यालय परिसर में घुस आया। उसने सीधे कक्षाओं में प्रवेश किया और वहां मौजूद बच्चों को पढ़ाना व डांटना शुरू कर दिया। कक्षा आठ के दो छात्रों को जवाब न दे पाने पर खिड़की के सहारे उल्टा लटकने का आदेश दिया।

पैर खिड़की पर लगाकर दोनों छात्र सिर के बल लटक गए। बताते हैं कि यह देखकर स्कूल की शिक्षिकाओं ने बुजुर्ग को टोका तो उसने उनसे भी अभद्रता कर दी। उल्टा लटके दोनों छात्रों की पिटाई भी की गई। इससे दोनों छात्र सहम गए। तब आरोपी बड़बड़ाता हुआ वहां से चला गया।

छात्र के पिता और शिक्षिका ने दी तहरीर 
एक छात्र के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि आरोपी ने पहले उनके बेटे को स्कूल में पीटा। फिर आरोपी उनके घर भी आ गया और उनकी पत्नी से अभद्रता कर भाग गया। स्कूल की प्रधानाध्यापिका ने भी कैंट थाने में तहरीर दी है। इसमें विद्यालय की सुरक्षा और बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता जताई गई है।

अफसर बेटा-बेटी बाहर, सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी को पढ़ाने का शौक
कैंट थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस को मौके पर भेजकर जांच कराई है। पता लगा है कि आरोपी सेना के इंजीनियरिंग विभाग में सूबेदार पद से सेवानिवृत्त है। उसके बेटा और बेटी अधिकारी हैं और दूसरे शहरों में रहते हैं। वह खुद अकेला रहता है और शरीर से कमजोर है। कानों से कम सुनता है। उसे बच्चों को पढ़ाने का शौक है और इसी धुन में उसने यह हरकत कर दी। उच्चाधिकारियों से बात कर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़े  ब्रेकिंग- अयोध्या: अयोध्या में जिला प्रशासन का बुलडोजर एक बार फिर अवैध कब्जे पर गरजा।

छात्रा से भी अभद्रता करने का आरोप
आरोप है कि मंगलवार सुबह नौ बजे जब एक छात्रा स्कूल आ रही थी, तब आरोपी ने उसे रास्ते में रोक लिया। उसे जबरदस्ती अपने घर आकर पढ़ने के लिए दबाव बनाने और धमकाने लगा। सहमे बच्चों ने विद्यालय आने से मना कर दिया है।

बीएसए डॉ. विनीता ने बताया कि उन्हें किसी शिक्षक या अधीनस्थ ने भरतौल विद्यालय के इस घटनाक्रम के बारे में जानकारी नहीं दी है। बिना अनुमति विद्यालय में कोई कैसे घुसा, इसकी जानकारी करके कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी। साथ ही विद्यालय में उपस्थित शिक्षकों से भी स्पष्टीकरण लिया जाएगा।

Spread the love
  • Related Posts

    UP- एक और एनकाउंटर: एक लाख का इनामी भानु प्रताप सिंह एसटीएफ मुठभेड़ में ढेर, दर्ज थे 40 से अधिक मुकदमे

    Spread the love

    Spread the loveप्रयागराज एसटीएफ टीम ने रविवार देर रात अयोध्या के महाराजगंज थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश व कॉन्ट्रैक्ट किलर भानु प्रताप सिंह को मार गिराया। घायल…


    Spread the love

    अयोध्या- राम मंदिर ट्रस्ट पर घोटाले का आरोप, पुलिस को अभी तक नहीं मिली कोई लिखित शिकायत, ट्रस्ट का जवाब।

    Spread the love

    Spread the loveअयोध्या में राम मंदिर से दान के करोड़ों रुपये गायब होने के सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के आरोपों के बाद हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिकारी इस बारे…


    Spread the love