देहरादून- सरसंघचालक के प्रवास से पूर्व 1000 हिंदू सम्मेलन, 22 -23 फरवरी को दून पहुंचेंगे मोहन भागवत

Spread the love

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे शताब्दी वर्ष के तहत उत्तराखंड में हिंदू सम्मेलन कराए जा रहे हैं। इस कड़ी में 22 फरवरी को सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत के आगमन से पूर्व 1000 हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।

शताब्दी वर्ष में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। इसके तहत प्रदेशभर में 1000 हिंदू सम्मेलन कराए जाएंगे। तय किया गया है कि सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत के प्रवास से पूर्व ही यह लक्ष्य पूरा किया जाएगा। तय किया गया है कि विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत और नेतृत्व करने वाले लोगों से संघ के वरिष्ठ अधिकारी संवाद करेंगे।

 

प्रांत कार्यवाह दिनेश सेमवाल ने बताया कि 22 व 23 फरवरी को सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत दो दिवसीय उत्तराखंड प्रवास पर आरएसएस के प्रांत कार्यालय में रहेंगे। 22 फरवरी को समाज के प्रमुख नागरिकों के साथ सरसंघचालक का संवाद होगा। 23 फरवरी को सेवानिवृत्त सैनिकों के साथ उनका संवाद होगा। संघ कार्यकर्ताओं ने इसके लिए प्रमुख नागरिकों और पूर्व सैनिकों की सूची बनाकर उन्हें आमंत्रण भेजा है।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- आम तोड़ने पर भिड़े भाई: बीएसएफ कर्मी ने हथियार से हमला तो दूसरे ने गला दबाने का लगाया आरोप, हायर सेंटर रेफर
  • Related Posts

    नैनीताल हाईकोर्ट- हल्द्वानी में हाईकोर्ट शिफ्टिंग की तैयारी फिर जोर में,अब रामपुर रोड यहां तलाशी जा रही जमीन।।

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड हाई कोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरित करने की लंबे समय से चल रही कवायद एक बार फिर शुरू हो गई है।   अब रामपुर रोड स्थित…


    Spread the love

    प्रवीण तोगड़िया-: अब हिंदुओं को दो नहीं, 3 बच्चों की आवश्यकता, घर में हनुमान चालीसा का करें पाठ

    Spread the love

    Spread the loveअंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया आज कार्यकर्ता सम्मेलन में देहरादून पहुंचे। उन्होंने कहा कि दो हजार वर्ष पहले दुनिया में सिर्फ हिंदू था लेकिन आज हिंदू…


    Spread the love