हल्द्वानी- समान वेतन के लिए सड़कों पर उतरे छह सौ से अधिक कर्मचारी, कमिश्नर आवास तक निकाली रैली

Spread the love

 

ल्द्वानी में जल संस्थान के संविदा कर्मियों ने समान कार्य समान वेतन जैसी मांगों के लिए बुद्ध पार्क में धरना दिया। कुमाऊं भर से पहुंचे 600 कर्मचारियों ने कमिश्नर आवास तक रैली निकाली और मांगों पर सुनवाई न होने पर मार्च में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

उत्तराखंड जल संस्थान संविदा श्रमिक संघ के बैनर तले बुधवार को कर्मचारियों ने सांकेतिक धरना दिया। इस दौरान हुई सभा में 10 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत कर्मियों को नियमित किए जाने, पौड़ी गढ़वाल के श्रीकोट श्रीनगर में 38 और पिथौरागढ़ में हटाए गए तीन कर्मचारियों को बहाल किए जाने जैसी मांगें उठाईं। तय कार्यक्रम के अनुसार उन्होंने कमिश्नर आवास तक रैली निकाली लेकिन उनकी गैरमौजूदगी में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया।

 

संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मांगों पर सुनवाई न होने पर अगले महीने में प्रदेश भर के करीब 3500 कर्मचारी कार्य बहिष्कार करेंगे। इससे जलापूर्ति पूरी तरह प्रभावित हो जाएगी। वहां संघ के संरक्षक गणेश नाथ गोस्वामी, श्याम सिंह संभल, दयाकिशन कांडपाल, सुरेश चंद्र पनेरू, प्रकाश चंद्र शर्मा, पान सिंह चिलवाल, देवेंद्र सिंह बिष्ट आदि थे।

इन्होंने दिया समर्थन

जल संस्थान संविदा कर्मियों को उत्तराखंड ऊर्जा आउटसोर्स श्रम संगठन के साथ ही विधायक सुमित हृदयेश, यूकेडी युवा इकाई के केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी, पूर्व राज्यमंत्री हरीश पनेरू ने भी धरनास्थल पर पहुंचकर समर्थन दिया।

 

लीकेज बनाने और लाइनों की मरम्मत के कार्य ठप

जल संस्थान के संविदा कर्मियों के धरना-प्रदर्शन के चलते कुमाऊं भर में फील्ड कार्य ठप हो गए। हल्द्वानी में फिल्टर प्लांट के वॉल्व खोलने, ट्यूबवेलों और लाइनों से जलापूर्ति के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई। ईई आरएस लोशाली ने बताया कि कर्मचारियों के धरना-प्रदर्शन में प्रतिभाग करने से शहर में कई स्थानों पर लीकेज सुधारने, पाइप लाइन मरम्मत जैसे कार्य प्रभावित हुए हैं।

और पढ़े  नैनीताल- लोअर मॉल रोड न खोलने पर भड़के व्यापारी, सड़क पर लेट गए पुनीत टंडन

Spread the love
  • Related Posts

    जर्जर जमरानी नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़ मंजूर, किसानों को होगा फायदा

    Spread the love

    Spread the loveदशकों से जर्जर पड़ी जमरानी बांध परियोजना की नहरों पर अब विकास की बौछार होने वाली है। राज्य सरकार ने इन नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़…


    Spread the love

    जहां सबसे अधिक वोट काटने के आवेदन, वहां मंडलायुक्त करेंगे जांच, बैठक में SIR पर समीक्षा

    Spread the love

    Spread the loveमुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सोमवार को सचिवालय में सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी…


    Spread the love