कैलिफोर्निया में लापता भारतीय छात्र का 6 दिन बाद मिला शव, कर्नाटक के रहने वाले थे साकेत श्रीनिवासैया

Spread the love

मेरिका के कैलिफोर्निया में लापता हुए 22 वर्षीय भारतीय छात्र का शव मिला है। कर्नाटक के रहने वाले साकेत श्रीनिवासैया नौ फरवरी को लापता हो गए थे, जिसके बाद उनकी तेजी से तलाश की जा रही थी। सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय दूतावास ने पुष्टि की है कि पुलिस ने भारतीय छात्र का शव बरामद कर लिया है। साकेत श्रीनिवासैया अमेरिका में रहकर पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे थे और कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले के छात्र थे।

 

सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय दूतावास ने एक्स पोस्ट में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को छात्र का शव मिला है। शव को जल्द से जल्द भारत वापस भेजने के लिए सभी आवश्यक सहायता का आश्वासन दिया है। इसी के साथ दूतावास ने परिवार और प्रियजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना भी व्यक्त की।

छात्र के शव को जल्द भारत भेजने की तैयारी
अपने एक्स पोस्ट में भारतीय दूतावास ने लिखा, ‘यह सूचित करते हुए गहरा खेद है कि स्थानीय पुलिस ने लापता भारतीय छात्र साकेत श्रीनिवासैया का शव बरामद होने की पुष्टि कर दी है। इस अत्यंत कठिन समय में हम उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। दूतावास परिवार को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए तत्पर है, जिसमें स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय और पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत वापस भेजने की व्यवस्था करना शामिल है। हमारे अधिकारी परिवार के साथ सीधे संपर्क में हैं और सभी आवश्यक औपचारिकताओं और सेवाओं में उनका सहयोग करेंगे।’

 

तलाशी के लिए पुलिस ने चलाया था अभियान
बता दें कि साकेत को लापता होने से पहले कैंपस से लगभग एक किलोमीटर दूर आखिरी बार देखा गया था, जिसके बाद अंजा झील और बर्कले हिल्स इलाके के आसपास पूरे शहर में तलाशी अभियान चलाया गया। बाद में कैंपस के पास ही टिल्डेन रीजनल पार्क के नजदीक एक आवास के पास उनका पासपोर्ट और लैपटॉप वाला एक बैग भी मिला।

और पढ़े   रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान के 10 से 18 लड़ाकू विमान सऊदी अरब पहुंचे, 13000 सैनिक भी शामिल

अंजा झील में मृत पाए गए साकेत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साकेत का शव बर्कले हिल्स के पास अंजा झील में पाया गया। साकेत श्रीनिवासैया, कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले में पोस्ट ग्रेजुएशन के छात्र थे। वो उत्पाद विकास कार्यक्रम (पीडीपी) में मास्टर ऑफ साइंस की पढ़ाई कर रहे थे और कर्नाटक के तुमकुरु के रहने वाले थे। उन्हें आखिरी बार अंजा झील के पास ही देखा गया था।


Spread the love
  • Related Posts

    घर पहुंचा आशा भोसले का पार्थिव शरीर,अंतिम दर्शन को पहुंचे सेलेब्स,कल होगा अंतिम संस्कार

    Spread the love

    Spread the love   तमाम फिल्मी गानों को अपनी मखमली आवाज से सजाने वाली दिग्गज गायिका आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं। रविवार दोपहर 92 साल की उम्र में…


    Spread the love

    आशा भोसले- जानें कितनी संपत्ति की मालकिन थीं मशहूर गायिका आशा भोसले? 

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय संगीत जगत की ‘सुरों की मल्लिका’ आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है, जिससे पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई…


    Spread the love