राजपाल यादव: सलमान ने चुकाया राजपाल का पूरा पैसा! जेल से बाहर आए एक्टर; जानें क्या है सच?

 

 

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों जेल में हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि राजपाल यादव जमानत पर जेल से बाहर आ गए हैं। वायरल वीडियो में राजपाल यादव सलमान खान की तारीफ कर रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है सच्चाई?

 

 

वायरल वीडियो में क्या है?
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि राजपाल यादव मीडिया से बात कर रहे हैं। यह पूछे जाने पर कि जमानत मिली है, इस पर क्या कहना चाहेंगे? इसके जवाब में वह कहते हैं ‘सलमान भाई बड़े भाई की तरह हैं। सलमान भाई के साथ उनके घर में बैठकर बहुत खुशी महसूस हुई। सलमान खान जैसे इंसान इंडस्ट्री में बहुत कम हैं। वह हमेशा लोगों की मदद करते हैं। हमने सलमान के साथ 10-12 फिल्में की हैं। अभी अच्छा महसूस कर रहा हूं।’

 

जेल में हैं राजपाल यादव
आपको बता दें कि सलमान खान का ये वीडियो पुराना है। चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव ने 05 फरवरी 2026 को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था। तब से वह जेल में ही हैं। उनकी जमानत याचिका पर 12 फरवरी को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। दलीलों को सुनने के बाद कोर्ट ने मामले की सुनवाई को सोमवार 16 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दिया है। मामले की अगली सुनवाई अब 16 फरवरी को होगी।

और पढ़े  हल्द्वानी: युवक की गला घोंटकर हत्या, अवैध संबंधों का शक, 3 साल से महिला सफाई कर्मी के घर रह रहा था
  • Related Posts

    तूफान का 24 घंटे पहले खुलेगा राज: वैज्ञानिकों ने खोजे चार संकेत, तटीय इलाकों में बचेंगी हजारों जानें

    अब वैज्ञानिक तूफानों के अचानक महा-विनाशकारी बनने की सटीक भविष्यवाणी 24 घंटे पहले कर सकेंगे, जिससे तटीय इलाकों में हजारों लोगों की जान बचाई जा सकेगी। हरीकेन हंटर्स के डेटा…

    बेटियों को जिस्मफरोशी से बचाने के लिए 7-12 साल में सगाई, गुजरात के वडिया की कड़वी हकीकत

    गुजरात के अहमदाबाद से लगभग दो सौ किलोमीटर दूर बनासकांठा जिले में बसा वडिया गांव आज भी ऐसी दर्दनाक और कड़वी सच्चाई से जूझ रहा है, जहां की लड़कियों के…