बांग्लादेश- नई सरकार का शपथ ग्रहण: तारिक रहमान बनेंगे प्रधानमंत्री, भारत समेत 13 देशों को न्योता

Spread the love

बांग्लादेश की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 17 फरवरी को होने जा रहा है। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के मुखिया तारिक रहमान बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन बांग्लादेश की अंतरिम सरकार करेगी। इस खास मौके के लिए अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने भारत समेत 13 देशों के नेताओं को न्योता भेजा है।

इन देशों को किया गया है आमंत्रित
राजनयिक सूत्रों के अनुसार, आमंत्रित देशों की सूची में भारत, चीन, पाकिस्तान, सऊदी अरब, तुर्की, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, मलेशिया, ब्रुनेई, श्रीलंका, नेपाल, मालदीव और भूटान शामिल हैं। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन संसद के साउथ प्लाजा में होगा। बीएनपी ने हाल ही में हुए आम चुनाव में बड़ी जीत हासिल की है।

बीएनपी ने पीएम मोदी के प्रति जताया आभार  
बीएनपी ने जीत के बाद बधाई संदेश भेजने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का शुक्रिया भी अदा किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पार्टी ने लिखा कि वे भारत के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार हैं। बीएनपी ने आपसी सम्मान और क्षेत्रीय शांति के आधार पर भारत के साथ रिश्तों को आगे बढ़ाने की इच्छा जताई है। इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश में बीएनपी की चुनावी जीत के बाद तारिक रहमान को हार्दिक शुभकामनाएं दी थीं।

बांग्लादेश में 12 फरवरी को आम चुनाव हुए थे। यह चुनाव शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद हुए जन आंदोलन के बाद पहला बड़ा चुनाव था। बीएनपी ने 300 सीटों वाली संसद में सरकार बनाने के लिए जरूरी 151 से कई ज्यादा सीटें जीती हैं। तारिक रहमान प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हैं, जबकि जमात-ए-इस्लामी मुख्य विपक्षी दल के रूप में उभरी है। इस चुनाव में बांग्लादेश में करीब 59 प्रतिशत मतदान हुआ और शासन सुधारों से जुड़ा जनमत संग्रह भी पास हो गया।

और पढ़े  राजस्थान Weather: राजस्थान में आज 12 जिलों में बारिश का अलर्ट, 26-27 अगस्त से कमजोर होगा मानसून

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी के जाने की उम्मीद कम
हालांकि, इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की उम्मीद कम है, क्योंकि उसी समय फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत दौरे पर होंगे। माना जा रहा है कि इस समारोह में भारत की तरफ से कोई अन्य वरिष्ठ नेता शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    नेपाल बाढ़ से तबाही: 105 भारतीयों समेत 291 विदेशी पर्यटक लापता,7 की मौत, कई गांव तबाह

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरी नेपाल की भोटे कोशी नदी में बुधवार को अचानक बाढ़ आ गई। जिसमें सात लोगों की शव मिले हैं। वहीं, 384 यात्रियों लापता है, जिनमें 291 विदेशी नागरिक…


    Spread the love

    टीएमसी के बागी सांसदों की बढ़ीं मुश्किलें, लोकसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस

    Spread the love

    Spread the loveलोकसभा सचिवालय ने TMC के 20 बागी सांसदों को अभिषेक बनर्जी की ओर से दायर अयोग्यता याचिकाओं पर नोटिस भेजकर सात दिनों में जवाब मांगा है। इन सांसदों…


    Spread the love