गुंजन हत्याकांड: ‘तू मेरी नहीं हो सकती तो किसी की भी नहीं हो सकती’, आकाश ने दी थी धमकी, और फिर..

Spread the love

तू अगर मेरी नहीं हो सकती तो किसी की भी नहीं हो सकती… फिल्म में यह डायलॉग बेशक मनोरंजन के लिए था लेकिन आकाश ने इसी तरह फिल्मी स्टाइल में गुंजन को हत्या की धमकी दी थी। पुलिस को दी तहरीर में गुंजन के भाई अंश श्रीवास्तव ने इसका जिक्र किया है। पुलिस ने आकाश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

मृतका गुंजन श्रीवास्तव के भाई अंश ने तहरीर में बताया कि उसकी बहन मच्छी बाजार की एक दुकान में पिछले कई वर्षों से काम कर रही थी। वहीं पर आरोपी आकाश उर्फ गोलू की दुकान थी।

आकाश रोजाना गुंजन से मिलने की कोशिश करता था। उसने खुद को अविवाहित बताते हुए गुंजन से नजदीकियां बढ़ाईं और फिर विवाह का दबाव बनाने लगा। गुंजन मना करती थी तो वह उसे धमकी देता था।

Dehradun Gunjan murder case Akash had threatened her Brutally Killed her in Open Market

गुंजन को उसकी हकीकत पता चल गई थी कि वह पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। इस पर उसने साफ इन्कार कर दिया मगर आकाश बाज नहीं आया। वह लगातार उसे धमकियां देता रहा। उसने गुंजन से कहा था कि तू अगर मुझसे शादी नहीं करेगी तो मैं तुझे जान से मार दूंगा।

 

तू अगर मेरी नहीं हो सकती तो किसी की भी नहीं हो सकती। गुंजन ने यह बात अपने घरवालों को बताया तो उन्होंने आकाश को समझाने की कोशिश की। आकाश शराब के नशे में बार-बार गुंजन को फोन कर धमकाता था।

परेशान होकर गुंजन ने 31 जनवरी को पुलिस को शिकायत भी की थी। बता दें कि आकाश ने मच्छी बाजार के पास सोमवार सुबह 10 बजे 23 वर्षीय गुंजन की चापड़ से गर्दन पर वार कर बीच बाजार में हत्या कर दी थी। पुलिस ने आकाश को थोड़ी देर बाद ही गिरफ्तार कर लिया था।

और पढ़े  ऋषिकेश- दिसंबर तक के लिए जर्जर राम झूला पुल पर आवाजाही पूरी तरह बंद, बाजारों में पसरा सन्नाटा

Spread the love
  • Related Posts

    कांवड़ का ऐसा जुनून: दांतों से कार खींच रहा नरेंद्र, हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहा

    Spread the love

    Spread the love अलीगढ़ के छज्जूपुर गांव के नरेंद्र अपनी अनोखी कांवड़ यात्रा के कारण इन दिनों श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। वे हरिद्वार से 11…


    Spread the love

    रुद्रपुर- 16 साल की किशोरी का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस कर रही छानबीन

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर ट्रांजिट कैंप में एक 16 वर्षीय किशोरी का शव संदिग्ध हालत में फंदे से लटका हुआ मिला है। बताया जा रहा है कि देर रात जब परिजन…


    Spread the love