देहरादून: CBI ने स्थानीय पुलिस से लिए दस्तावेज, पद्मश्री जोशी के भी बयान हो सकते हैं दर्ज

Spread the love

ज्ञात वीआईपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद सीबीआई ने मंगलवार को देहरादून पुलिस से दस्तावेज लिए हैं। इस मामले में कुछ और दस्तावेज लिए जाने बाकी हैं। सीबीआई जल्द ही वसंत विहार थाने में दर्ज प्राथमिकी के वादी पद्मश्री डॉ. अनिल प्रकाश जोशी के भी बयान दर्ज कर सकती है।

 

गौरतलब है कि गत नौ जनवरी को पद्मश्री जोशी की शिकायत पर वसंत विहार थाने में भी अज्ञात वीआईपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीबीआई जांच की संस्तुति कर दी थी।

 

सीबीआई ने वसंत विहार थाने में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर सोमवार को दिल्ली में सीबीआई स्पेशल क्राइम ब्रांच टू में अज्ञात वीआईपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। सीबीआई की एक टीम सोमवार शाम को ही देहरादून पहुंच गई थी।
 

सीबीआई के सूत्रों ने बताया कि टीम ने मंगलवार को देहरादून पुलिस से संपर्क किया था। कुछ दस्तावेज हासिल किए गए हैं। जबकि, कुछ और इसमें लिए जाने बाकी हैं। इस प्रकरण में सीबीआई पिछले दिनों सोशल मीडिया पर चली वीडियो का भी अवलोकन करेगी।

स्थानीय पुलिस ने भी इन वीडियो को केंद्रीय फॉरेंसिक लैब चंडीगढ़ जांच के लिए भेजा हुआ है। अलावा 2022 में हत्याकांड के समय हुए आंदोलन, आरोप प्रत्यारोप और न्यायालयों को की गई शिकायतों की भी पड़ताल करेगी। सीबीआई हत्या के मुकदमे में कब्जे में लिए गए रिजॉर्ट के रजिस्टर की भी जांच करेगी।


Spread the love
और पढ़े  हरिद्वार में 30 जुलाई से 11 अगस्त तक स्कूलों में रहेगी छुट्टी, पहली बार साइबर कमांडो की तैनाती
  • Related Posts

    रुद्रपुर- 16 साल की किशोरी का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस कर रही छानबीन

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर ट्रांजिट कैंप में एक 16 वर्षीय किशोरी का शव संदिग्ध हालत में फंदे से लटका हुआ मिला है। बताया जा रहा है कि देर रात जब परिजन…


    Spread the love

    रुद्रपुर- सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दरिंदे: पुलिस ने उतारा जुलूस, भागने की नाकाम कोशिश पर हुई पिटाई, भीड़ ने भी पीटा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर सामूहिक दुष्कर्म और अपहरण के मामले में मुठभेड़ में गिरफ्तारी के बाद भी दरिंदों का दुस्साहस कम नहीं हुआ। मंगलवार को जब पुलिस उन्हें क्राइम सीन पर लेकर…


    Spread the love