गुंजन हत्याकांड की जांच के लिए SIT गठित, कोर्ट में पेशी के दौरान हत्यारोपी को अधिवक्ताओं ने पीटा

Spread the love

 

सएसपी अजय सिंह के निर्देश पर गुंजन हत्याकांड की जांच के लिए एसपी सिटी प्रमोद कुमार की निगरानी में एसआईटी गठित की गई है। अभियोग की विवेचना प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के सुपुर्द की गई है।

एसआईटी इस मामले में दर्ज अभियोग में विवेचना की गुणवत्ता, वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्यों के संकलन, घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज देखने के साथ ही चश्मदीदों के बयानों के आधार पर जांच करेगी।

साथ ही त्वरित कार्यवाही करते हुए न्यायालय में अभियुक्त के विरुद्ध आरोप पत्र दाखिल करेगी ताकि न्यायालय में फास्ट ट्रैक ट्रायल कराकर आरोपी को सख्त सजा दिलाया जाना सुनिश्चित किया जा सके। टीम में सीओ सिटी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर, प्रभारी एसओजी, प्रभारी फील्ड यूनिट को नामित किया गया है।

न्यायालय के आदेश पर भेजा जेल
पुलिस ने मंगलवार को आरोपी आकाश का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चापड़ भी बरामद कर लिया है। आकाश ने उसे मस्जिद के पास फेंक दिया था। चापड़ से फिंगर प्रिंट और खून के नमूने लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं।

कोर्ट में पेशी के दौरान हत्यारोपी को अधिवक्ताओं ने पीटा
गुंजन श्रीवास्तव के हत्यारोपी आकाश कुमार को मंगलवार को न्यायालय में पेशी के दौरान आक्रोशित अधिवक्ताओं ने परिसर में ही पीट दिया। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह से उसे बचाया। घटना दोपहर करीब तीन बजे की है। पुलिस आरोपी को कोरोनेशन अस्पताल में मेडिकल कराने के लिए लेकर गई थी।

और पढ़े  ऊधमसिंह नगर- दवा लेने निकले बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत, सुबह अस्पताल में मिला शव

इसके बाद उसे न्यायालय लेकर पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता आए और आरोपी आकाश को पकड़ लिया। उसे कई थप्पड़ जड़ दिए। मौके पर मौजूद बड़ी संख्या में पुलिस बल ने उसे किसी तरह अधिवक्ताओं से छुटाया। घटना के बाद कोर्ट परिसर में सुरक्षा और कड़ी कर दी गई।


Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी / लालकुआं:- दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई,गेट न खोलने पर हुआ था विवाद।

    Spread the love

    Spread the love       वन विभाग में तैनात दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई “तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी में तैनात वन दरोगा की दबंगई” टांडा रेलवे…


    Spread the love

    उत्तराखंड- स्वाइन फ्लू का प्रकोप: संक्रमित 5 मरीजों की मौत, अलर्ट जारी, अब तक 49 लोगों में पुष्टि

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में स्वाइन फ्लू के मामले स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा रहे हैं। संक्रमण से जूझ रहे पांच लोगों की मौत दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग के…


    Spread the love