उत्तराखंड का मौसम: मसूरी में भारी ओलावृष्टि, पहाड़ों मेंं बारिश-बर्फबारी से राहत, अब कोहरे का यलो अलर्ट

Spread the love

त्तराखंड में बुधवार को बारिश-बर्फबारी से राहत मिलेगी। हालांकि कुछ जिलों में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अुनसार देहरादून समेत हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी, नैनीताल जिले के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मंगलवार को प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में हुई बारिश-बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी दिखा। मैदानी इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। हालांकि चटक धूप खिलने से ठंड का अहसास कम हुआ। आंकड़ों पर नजर डाले तो दिन में दून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक के साथ 23.6 डिग्री रहा।

जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री बढ़ोतरी के साथ 11.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य हिस्सों का भी रहा। आने वाले दिनों की बात करें तो चार और पांच फरवरी को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। जबकि छह फरवरी को पर्वतीय इलाकों में बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है।

 

शहर में मंगलवार को आधे घंटे तक भारी ओलावृष्टि होने से चारों ओर बर्फ जैसी सफेद चादर बिछ गई। सड़कों पर फिसलन बढ़ने से वाहनों के पहिये थम गए। इससे कई मार्गों पर जाम लग गया। वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। दोपहिया वाहनों को धक्का मारकर निकालना पड़ा। ओलावृष्टि से शहर में कड़ाके की ठंड बढ़ गई है। सबसे अधिक ओले लालटिब्बा और मसराना क्षेत्र में पड़े।

फिसलन बढ़ने से मसराना में करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इससे उत्तरकाशी, टिहरी, धनोल्टी जाने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। धनोल्टी निवासी कुलदीप नेगी ने बताया कि दून से मसूरी होते हुए धनोल्टी जाते समय मसराना के पास जाम में भारी परेशानी झेलनी पड़ी। फिसलन बढ़ने से संभलकर वाहन चलाना पड़ा। कई लोगों ने वाहनों को धक्का मारकर आगे ले जाने की कोशिश की। स्थानीय निवासी धर्मपाल पंवार, आशुतोष कोठारी ने ओला पड़ने से शहर में एक बार फिर कड़ाके की ठंड बढ़ गई है।

और पढ़े  देहरादून पटेलनगर गोलीकांड: दोनों पक्षों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, 11 युवक नामजद, 4 गिरफ्तार

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी / लालकुआं:- दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई,गेट न खोलने पर हुआ था विवाद।

    Spread the love

    Spread the love       वन विभाग में तैनात दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई “तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी में तैनात वन दरोगा की दबंगई” टांडा रेलवे…


    Spread the love

    उत्तराखंड- स्वाइन फ्लू का प्रकोप: संक्रमित 5 मरीजों की मौत, अलर्ट जारी, अब तक 49 लोगों में पुष्टि

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में स्वाइन फ्लू के मामले स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा रहे हैं। संक्रमण से जूझ रहे पांच लोगों की मौत दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग के…


    Spread the love