रुद्रप्रयाग: रैतौली के पास ट्रक अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी जा गिरा, दुर्घटना में चालक की मौत

रुद्रप्रयाग मुख्यालय स्थित रैंतोली पेट्रोल पंप के समीप एक ट्रक अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में जा गिरा। दुर्घटना में चालक की मौत हो गई। घटना शनिवार रात की है जब एक सामान से लदा ट्रक, जो ऋषिकेश से रुद्रप्रयाग की ओर आ रहा था रैंतोली पेट्रोल पंप के समीप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची ओर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। अंधेरा अधिक होने और खड़ी ढलान होने के कारण रेस्क्यू टीमों को भी मशक्कत करनी पड़ी और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से चालक को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया।
जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि ट्रक में सिर्फ चालक सवार था जो नेपाली मूल का व्यक्ति था। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग सुरेश चन्द्र बलूनी ने जानकारी दी कि ट्रकमें केवल चालक ही सवार था, जिसका शव जिला चिकित्सालय मोर्चरी में रखा गया है। चालक का नाम सागर है जो नेपाली मूल का है। वाहन स्वामी को सूचित कर दिया गया है।
और पढ़े  हरिद्वार: उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी के बाद मीडिया के सामने आईं दीपिका राठौर, बोलीं-आत्महत्या तक का ख्याल आया
  • Related Posts

    बागेश्वर जिले में तीन घटनाओं से हड़कंप: लापता महिला की तलाश, नदी में क्लर्क का शव बरामद, युवक ने लगाया फंदा

    बागेश्वर जिले में सोमवार को अलग-अलग मामलों ने पुलिस और प्रशासन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जिले में एक विवाहिता के घर से नाराज होकर जाने, एक सरकारी क्लर्क की…

    उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या प्रकरण, गिरधारी के करीबियों से एसआईटी ने की पूछताछ, दबिश के दौरान रडार पर आए

    कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद की जांच में एसआईटी ने अपना दायरा बढ़ा दिया है। बरेली, हल्द्वानी और दिल्ली में दबिश देकर…