बागेश्वर जिले में तीन घटनाओं से हड़कंप: लापता महिला की तलाश, नदी में क्लर्क का शव बरामद, युवक ने लगाया फंदा

बागेश्वर जिले में सोमवार को अलग-अलग मामलों ने पुलिस और प्रशासन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जिले में एक विवाहिता के घर से नाराज होकर जाने, एक सरकारी क्लर्क की स्कूटी गोमती नदी के पास मिलने और एक अन्य युवक ने किराए के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की घटनाएं सामने आई हैं। पुलिस सभी मामलों में अपनी जांच और तलाश में जुट गई है। इधर, गोमती नदी के पास स्कूटी मिलने के बाद लापता क्लर्क का शव भी बरामद कर लिया गया है।

 

मजियाखेत से महिला लापता, फोन घर ही छोड़ गई

मजियाखेत तहसील रोड निवासी सविता पत्नी दीपक कुमार (23) बीते सोमवार की शाम घर पर किसी बात से नाराज होकर और झगड़ा करके कहीं चली गईं। परिजनों के अनुसार, वह अपना मोबाइल फोन घर पर ही छोड़ गई हैं। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस और परिजन आसपास के क्षेत्रों में उनकी लगातार तलाश कर रहे हैं।

गोमती नदी के पास मिली क्लर्क की स्कूटी, शव बरामद

अल्मोड़ा जिले के रानीखेत अंतर्गत ग्राम एराड़ पंतकोटली निवासी मोहित मेहरा पुत्र मोहन सिंह मेहरा बागेश्वर जिला चिकित्सालय में मृतक आश्रित कोटे से क्लर्क के पद पर कार्यरत थे और वर्तमान में अड़ौली में किराए के कमरे में रहते थे। बीती देर शाम से वह अचानक गायब बताए जा रहे थे। उनकी स्कूटी द्यांगण-नदीगांव बाईपास के पास गोमती नदी के किनारे लावारिस हालत में बरामद हुई थी। अनहोनी की आशंका के चलते परिजनों और पुलिस की ओर से उनकी सघन तलाश की जा रही थी। अब उनका शव बरामद कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

और पढ़े  कार्तिक पूर्णिमा स्नान: दो सुपर जोन, 11 जोन और 36 सेक्टरों में बंटा मेला क्षेत्र, पुलिस की रहेगी पैनी नजर

 

नुमाइशखेत में किराए के कमरे में युवक ने लगाया फंदा

मूल रूप से पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले 27 वर्षीय मुकेश राठौर पुत्र आनंद राठौर ने नुमाइशखेत के दुग बाजार स्थित अपने किराए के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक बागेश्वर में सरयू पुल के पास मसाले की दुकान चलाता था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मंगलवार को पुलिस पोस्टमार्टम की कार्रवाई करेगी।

  • Related Posts

    उत्तराखंड: कोटद्वार में वाहन खाई में गिरा, चालक समेत 8 लोगों की मौत,बैंक का काम निपटाकर लौट रही थीं महिलाएं

    पौड़ी जिले के रिखणीखाल ब्लॉक में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रिखणीखाल-सतपुली मोटर मार्ग पर कलवाड़ी गांव के पास एक वैन अनियंत्रित होकर करीब सौ मीटर नीचे खाई…

    उत्तरकाशी: नौ साल बाद सऊदी अरब से वतन लौटे इंद्रमणि नौटियाल, पिता को लाने के लिए बेटी ने छेड़ी थी मुहिम

    उत्तरकाशी गाजणा क्षेत्र के गोरसाड़ा गांव निवासी इंद्रमणि नौटियाल आज शुक्रवार सुबह दिल्ली पहुंच गए। सऊदी अरब में लंबे समय तक कानूनी प्रक्रिया में उलझे रहने के बाद अब वह अपने…