आईजी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और डॉ. सदानंद समेत 9 अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक

आईजी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और डॉ. सदानंद दाते समेत उत्तराखंड पुलिस के नौ अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक दिए जाएंगे। इनमें से आईजी डॉ. रावत और डॉ. दाते को विशिष्ट सेवा के आधार पर पदक दिया जाएगा।

 

इनमें डॉ. दाते का नाम सीबीआई कोटे से भेजा गया था। डॉ. दाते सात वर्ष तक केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के दौरान सीबीआई में तैनात रहे हैं। इनके अलावा सात अधिकारियों और कर्मचारियों को सराहनीय सेवा के आधार पर राष्ट्रपति पदक की घोषणा की गई है। इनमें दो फायर सर्विस के कर्मचारी भी शामिल हैं। इन सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को डीजीपी दीपम सेठ ने शुभकामनाएं दी हैं।

 

इन्हें मिलेगा सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक
– प्रबोध कुमार घिल्डियाल, डीएसपी, रुद्रप्रयाग।
– शिवराज सिंह, डीएसपी, चम्पावत।
– ज्योति चौहान, इंस्पेक्टर विजिलेंस, सेक्टर देहरादून।
– सुभाष चन्द्र, इंस्पेक्टर इंटेलीजेंस,
– साजिद अली, एएसआई, पुलिस मुख्यालय। 

फायर सर्विस से
– गिरीश चंद्र लोहानी, लीडिंग फायरमैन, देहरादून।
– मुकेश कुमार पोखरियाल, लीडिंग फायरमैन, देहरादून।

दो सिविल डिफेंस वार्डनों को राष्ट्रपति पदक
– मीना मोहन शर्मा, सेक्टर वार्डन
– रविंद्र मोहन काला, डिप्टी डिविजनल वार्डन

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश से मानसून की विदाई, मौसम हुआ सुहाना, अगले हफ्ते फिर बारिश और बर्फबारी के आसार
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…