गृह मंत्रालय ने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल पद्म पुरस्कार 2026 की घोषणा कर दी है। ये पुरस्कार हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर घोषित किए जाते हैं। इस वर्ष कुल 131 पद्म पुरस्कारों को मंजूरी दी गई है।
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास के निदेशक वी कामकोटि को विज्ञान और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में पद्म श्री से सम्मानित किया गया है। वहीं, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के पूर्व अध्यक्ष मामिदाला जगदीश कुमार को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में पद्म श्री पुरस्कार मिला है।







