चम्पावत /खटीमा : वन विभाग ने खैर की अवैध लकड़ी के साथ 2 आरोपी को किया गिरफ्तार .

चम्पावत खटीमा वन विभाग ने अवैध खैर की लकड़ी से भरी हुई पिकअप को पकड़ा साथ ही दो आरोपी अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया। इस पर मीडिया से बात करते हुए वन विभाग रेंजर आर एस मनराल ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें अजीम और आमीन नामक दो आरोपी पकड़े गए हैं।बाकी सात आरोपियों की तलाश अभी जारी है जिस गाड़ी में खैर की लकड़ी ले जाई जा रही थी उसे मुखबिर की सूचना पर गाड़ी संख्या UK06CB-2646 ब्लॉरो पिकप गाड़ी को भी हिरासत में लिया गया है। पकड़े गए आरोपियों को माननीय न्यायालय की हिरासत में भेज दिया गया है। बाकी फरार आरोपियों की तलाश वन विभाग के द्वारा की जा रही है जल्द ही उन आरोपियों पर भी वन विभाग अपना शिकंजा कसेगा।

और पढ़े  हरिद्वार: BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, बड़ा लक्ष्य, हर मोर्चे को 1 लाख नए सदस्य जोड़ने की जिम्मेदारी
  • Related Posts

    उत्तराखंड: बागेश्वर में 20 साल की युवती लापता, बहन के आभूषण साथ ले जाने का आरोप

    बागेश्वर जिले के कोतवाली क्षेत्र के बिलौना गांव से 20 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती घर से जाते समय बड़ी बहन के…

    उत्तराखंड: जमीन खरीदने से पहले सावधान…नैनीताल जिले में फर्जीवाड़े का मकड़जाल, खरीदार हो रहे ठगी का शिकार

    नैनीताल जिले में जमीन के कारोबार में भरोसे की बुनियाद हिल रही रही है और धोखाधड़ी का मकड़जाल फैलता जा रहा है। कहीं एक ही भूखंड के कई बैनामे कर…