उत्तराखंड / हरिद्वार : पतंजलि योगपीठ की साध्वी ने की छत से कूद कर आत्महत्या, घटना से मचा हड़कंप ।

हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ के गुरुकुल में अध्ययन कर रही एक साध्वी छत से कूद गई। साध्वी की मौत हो गई है।
वैदिक शाखा में रहकर शिक्षा ग्रहण कर रही थी साध्वी
साध्वी मध्य प्रदेश की बताई जा रही है और वह 2018 से पतंजलि योगपीठ की कन्या गुरुकुल वैदिक शाखा में रहकर शिक्षा ग्रहण कर रही थी। इसके साथ ही वह खुद भी पढ़ाती थी।

जानकारी के मुताबिक रविवार को बहादराबाद के शांतरशाह स्थित पतंजलि योगपीठ की शाखा वैदिक कन्या गुरुकुल की साध्वी वराग्या संदिग्ध परिस्थितियों में गुरुकुल की छत से कूद गई।

गुरुकुल में मच गया हड़कंप
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं इस घटना के बाद गुरुकुल में हड़कंप मच गया। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि साध्वी ने छत से छलांग क्यों लगाई।

घटना को लेकर कई तरह के सवाल भी खड़े हो रहे हैं। वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि घटना से संबंधित हर पहलू की जांच की जा रही है।

और पढ़े  उत्तराखंड: अयोध्या में अतिथि गृह, रुद्रपुर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए कवायद तेज, तैयारी में जुटा विभाग
  • Related Posts

    उत्तराखंड: 14 साल पहले हाईवे जाम करने का मामला, 2 विधायकों समेत 24 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट

    राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने और धार्मिक भावनाएं भड़काने के 14 साल पुराने मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने दो विधायकों समेत 24 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी…

    उत्तराखंड: कांग्रेस में सियासी हलचल तेज, गणेश गोदियाल को मिला हरीश रावत के इस्तीफे की पेशकश का पत्र

    कांग्रेस वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के इस्तीफे की पेशकश का पत्र प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को प्राप्त हो गया है। रावत ने प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य पद…