वाराणसी के मणिकर्णिका घाट के विकास और मंदिर के साथ मूर्ति तोड़े जाने के आरोपों के बीच सपा ने रविवार को प्रदर्शन किया। घाट जाने पर अड़े चंदौली से सपा सांसद वीरेंद्र सिंह और बलिया के सांसद सनातन पांडेय को रोक दिया गया। नाराज सनातन पांडेय ने गाजीपुर में चार घंटे तक धरना दिया।
इसी तरह जौनपुर की मछलीशहर से सांसद प्रिया सरोज को हाउस अरेस्ट किया गया। एमएलसी आशुतोष सिन्हा को टांगकर जबरन पुलिस वैन में बैठाया गया। सपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। पुलिस ने 18 लोगों को हिरासत में लिया और देर रात जमानत दे दी गई।









