Pollution: दिल्ली की सुधरी हवा, लोगों को प्रदूषित फिजा से मिली बड़ी राहत, आज सीजन का सबसे साफ AQI दर्ज

Spread the love

राजधानी में शुक्रवार मौसम में हुए बदलाव के साथ हवा की दिशा बदलने और गति तेज होने के चलते लोगों को प्रदूषित फिजा से राहत मिली है। ऐसे में शनिवार के बाद रविवार को इस सीजन की सबसे साफ हवा दर्ज हुई। एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम फॉर दिल्ली द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 152 दर्ज किया गया। यह हवा की मध्यम श्रेणी है। इससे पहले शनिवार को 192 एक्यूआई दर्ज किया गया था।

दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण के प्रयासों के बीच, हवा की गुणवत्ता में यह सुधार लोगों को राहत पहुंचाएगा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के विभिन्न इलाकों में एक्यूआई के आंकड़े इस प्रकार रहे। दिल्ली के अलीपुर में 137, आनंद विहार में 224, अशोक विहार में 164, आया नगर में 153, बवाना में 143, बुराड़ी में 149, और चांदनी चौक इलाके में 189 एक्यूआई दर्ज किया गया है।

 

इसके साथ ही, डीटीयू इलाके में 129, द्वारका सेक्टर-8 में 165, आईजीआई एयरपोर्ट टी3 में 138, आईटीओ में 109, लोधी रोड में 142, मुंडका में 143, नजफगढ़ में 107, नरेला में 162, पंजाबी बाग में 152, आरकेपुरम में 146, रोहिणी में 151, सोनिया विहार में 144,  और वजीरपुर में 219 एक्यूआई दर्ज किया गया है।

क्या दर्शाता है वायु गुणवत्ता सूचकांक
यदि हवा साफ है तो उसे इंडेक्स में 0 से 50 के बीच दर्शाया जाता है। वायु गुणवत्ता के संतोषजनक होने की स्थिति तब होती है जब सूचकांक 51 से 100 के बीच होती है। 101-200 का मतलब वायु प्रदूषण का स्तर मध्यम श्रेणी का है, जबकि 201 से 300 की बीच की स्थिति वायु गुणवत्ता की खराब और 301 से 400 के बीच का अर्थ वायु गुणवत्ता की बेहद खराब श्रेणी को दर्शाता है। 401 से 500 की श्रेणी में वायु की गुणवत्ता गंभीर बन जाती है। ऐसी स्थिति में इंसान की सेहत को नुकसान पहुंचता है। पहले से ही बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए यह जानलेवा है।

और पढ़े  कांग्रेस: खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस सचिवों और राज्य अध्यक्षों की आपात बैठक, राजनीतिक रणनीति पर चर्चा

 


Spread the love
  • Related Posts

    नाविकों पर अमेरिकी हमले से भड़का भारत- US राजनयिक को फिर किया तलब, MEA ने दर्ज कराया कड़ा विरोध

    Spread the love

    Spread the loveभारत के विदेश मंत्रालय ने बड़ा और सख्त राजनयिक कदम उठाया है। विदेश मंत्रालय ने भारत में अमेरिकी मिशन के प्रमुख जेसन मीक्स को तलब किया।  साउथ ब्लॉक…


    Spread the love

    मोदी सरकार के 12 साल: CM योगी बोले- पीएम मोदी ने देश को पॉलिसी पैरालिसिस और भ्रष्टाचार के दौर से बाहर निकाला

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्र में मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में लोकभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया को संबोधित किया और प्रदर्शनी का उद्धाटन किया।…


    Spread the love