वरिष्ठ पत्रकार मार्क टुली का निधन, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख

Spread the love

लंबे समय तक भारत में बीबीसी दिल्ली के अध्यक्ष रहे वरिष्ठ पत्रकार मार्क टुली का रविवार को 90 साल की उम्र में दिल्ली के मैक्स अस्पताल में निधन हो गया। टुली के निधन की पुष्टी उनके दोस्त और पत्रकार सतीश जैकब ने दी। जैकब ने टुली के निधन की जानकारी देते हुए बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और एक सप्ताह से मैक्स अस्पताल में भर्ती थे।

 

1935 में कलकत्ता में हुआ जन्म
24 अक्टूबर, 1935 को कोलकाता में जन्मे टुली ने 22 वर्षों तक बीबीसी, नई दिल्ली के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्य किया। वे न केवल एक प्रतिष्ठित पत्रकार थे, बल्कि बीबीसी रेडियो 4 के कार्यक्रम ‘समथिंग अंडरस्टुड’ के प्रस्तुतकर्ता भी रहे।

आपातकाल का विरोध करने पर छोड़ना पड़ा भारत
मार्क टुली ने भारत में हुए कई अहम और बड़े  बदलाव के दौरान रिपोर्टिंग की थी। इनमें 1975 में इंदिरा गांधी के आपातकाल लगाने के फैसले की जब मार्क टुली ने आलोचना की तो सरकार ने उन्हें भारत छोड़ने का आदेश दे दिया। जिसके बाद टुली कुछ समय के लिए दोबारा भारत आए। इसी तरह जब 1977 में मोरारजी देसाई प्रधानमंत्री बने और 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या हुई तो उस समय भी टुली ने अहम रिपोर्टिंग की।

2005 में मिला पद्म भूषण 
मार्क टुली को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए कई बार सम्मानित किया गया। उन्हें 2002 में नाइटहुड की उपाधि से सम्मानित किया गया और 2005 में भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण से नवाजा गया। लेखक के रूप में टुली ने भारत पर कई महत्वपूर्ण पुस्तकें लिखीं, जिनमें ‘नो फुल स्टॉप्स इन इंडिया’, ‘इंडिया इन स्लो मोशन’ और ‘द हार्ट ऑफ इंडिया’ शामिल हैं।

और पढ़े  संसद का बजट सत्र- ट्रेड डील पर सरकार को घेरने की तैयारी, लोकसभा में 12 बजे बोलेंगे राहुल 

PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि
मार्क टुली के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,  ‘पत्रकारिता जगत की एक सशक्त आवाज, सर मार्क टली के निधन से गहरा दुःख हुआ है। भारत और हमारे देश की जनता के साथ उनका गहरा जुड़ाव उनके कार्यों में झलकता था। उनकी रिपोर्टिंग और अंतर्दृष्टि ने सार्वजनिक चर्चा पर अमिट छाप छोड़ी है। उनके परिवार, मित्रों और असंख्य प्रशंसकों के प्रति हमारी संवेदनाएं।

CM ममता ने जताया दुख
मार्क टुली के निधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘प्रसिद्ध पत्रकार मार्क टली के निधन से गहरा दुख हुआ। कलकत्ता में जन्मे पत्रकार ने बीबीसी के लिए भारत को कवर किया और भारत के प्रति अपने प्रेम और स्नेह के लिए वे प्रसिद्ध थे। हम उन्हें अपने ही एक सदस्य के रूप में देखते थे। उनके परिवार, मित्रों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।’


Spread the love
  • Related Posts

    दिल्ली ट्रिपल मर्डर केस: 3 हत्या कर तंत्र कक्ष में चढ़ाईं तीन मालाएं, किराएदारों का कमरुद्दीन पर चौंकाने वाला खुलासा

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली के पीरगढ़ी में सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी तांत्रिक कमरुद्दीन न केवल एक शातिर अपराधी है, बल्कि उसकी धार्मिक कट्टरपंथ की जड़ें बेहद गहरी हैं। दिल्ली…


    Spread the love

    सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस पारदीवाला- ‘वकील साहब, मत जाइए, आपकी जरूरत पड़ेगी’

    Spread the love

    Spread the loveसुप्रीम कोर्ट की एक शांत अदालत, सब कुछ आर्डर-आर्डर के हिसाब से चल रहा। पीठासीन जस्टिस भी ऐसे जो अपनी सख्ती के लिए जाने जाते हैं। जस्टिस जेबी…


    Spread the love