आज प्रधानमंत्री मोदी नए साल में पहली बार देश से होंगे रूबरू करेंगे ‘मन की बात’,क्या होगा कोई बड़ा ऐलान?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नए साल के अपने पहले ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए राष्ट्र को संबोधित करेंगे। सुबह 11 बजे होने वाले इस प्रसारण पर पूरे देश की निगाहें टिकी हैं, क्योंकि साल की इस पहली कड़ी में प्रधानमंत्री भविष्य के नए संकल्पों, युवाओं की ऊर्जा और बदलते भारत की तस्वीर पर अपने विचार साझा कर सकते हैं। यह रेडियो कार्यक्रम का 130वां एपिसोड है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस मासिक कार्यक्रम की 130वीं कड़ी का प्रसारण आकाशवाणी और दूरदर्शन के पूरे नेटवर्क के साथ-साथ एआईआर न्यूज़ वेबसाइट और न्यूज़ऑनएआईआर मोबाइल ऐप पर किया जाएगा।

डिजिटल माध्यमों से जुड़ने वाले श्रोताओं के लिए इसका सीधा प्रसारण डीडी न्यूज़, प्रधानमंत्री कार्यालय और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के यूट्यूब चैनलों पर भी उपलब्ध रहेगा।

और पढ़े  विजयादशमी: द्वारका में 221 फीट ऊंचे रावण के पुतले का होगा दहन, राष्ट्रपति, PM मोदी समेत कई हस्तियां होंगी शरीक
  • Related Posts

    विजयादशमी आज: दिल्ली में दशहरे पर कड़ा पहरा, खुफिया विभाग से लेकर फायर सर्विस तक अलर्ट, 2 हजार जवान तैनात

    दशहरे पर राजधानी दिल्ली में सुरक्षा का अभेद्य घेरा रहेगा। 20 अक्तूबर को रावण दहन के दौरान प्रमुख रामलीला स्थलों पर भारी भीड़ जुटने और वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए…

    टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: आरोपी रेहान का दोस्त समीर भी रडार पर, पुलिस ने बढ़ाई अभिनेता की सुरक्षा, जांच हुई तेज

    बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना के बाद उन्हें पुलिस सुरक्षा दी गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हमले से पहले उनके पास कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं…