उत्तराखंड: आज वसंत पंचमी पर घोषित होगी बदरीनाथ धाम कपाट खुलने की तिथि, नरेंद्रनगर राजदरबार पहुंचेगी यात्रा

Spread the love

संत पंचमी पर आज बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित की जाएगी। इससे पहले बृहस्पतिवार को डिम्मर से डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के सदस्य गाडू घड़ा के साथ ऋषिकेश के लिए रवाना हुए। शुक्रवार को पुजारी गाडू घड़ा लेकर नरेंद्रनगर राज दरबार पहुंचेंगे। यहां परंपरागत तरीके से भगवान बदरीविशाल धाम कपाटोद्घाटन की तिथि घोषित की जाएगी।

श्रीलक्ष्मी-नारायण मंदिर डिम्मर में बृहस्पतिवार सुबह डिम्मर गांव के पुजारी टीका प्रसाद डिमरी और आचार्यों ने भगवान और गाडू घड़ा की विष्णु सहस्त्रनाम और नामावलियों से महाभिषेक पूजा कर बाल भोग अर्पित किया। इसके बाद बदरीनाथ धाम के डिमरी पुजारियों ने गाडू घड़ा लेकर मंदिर की परिक्रमा की। फिर भगवान श्रीबदरी विशाल के जयकारों के साथ यात्रा रात्रि प्रवास के लिए ऋषिकेश रवाना हुई।

श्रीबदरीश डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के अध्यक्ष आशुतोष डिमरी ने बताया कि 23 जनवरी वसंत पंचमी को सुबह गाडू घड़ा लेकर डिमरी पुजारी ऋषिकेश से नरेंद्र नगर राजदरबार पहुंचेंगे जहां महाराजा मनुजेंद्र शाह पंचांग पूजा के बाद भगवान बदरीविशाल के कपाट खुलने, भगवान के महाभिषेक में प्रयुक्त होने वाले लिए तिलों के तेल को पिरोने और गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा की तिथि घोषित करेंगे।


Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड हाईकोर्ट-हल्द्वानी में ओके होटल के अवैध हिस्से को 4 सप्ताह के भीतर हटाने के निर्देश
  • Related Posts

    ऋषिकेश- 48 घंटे बारिश से गंगा चेतावनी रेखा के करीब, प्रशासन हाई अलर्ट पर, घाटों पर सुरक्षा बढ़ाई

    Spread the love

    Spread the loveपहाड़ों में पिछले 48 घंटे से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब गंगा के जलस्तर पर साफ दिखाई देने लगा है। बुधवार शाम तक गंगा का जलस्तर चेतावनी…


    Spread the love

    कांवड़ यात्रा आज से शुरू: हरिद्वार में अभेद्य सुरक्षा घेरे में रहेंगे शिवभक्त, चप्पे-चप्पे पर 6 हजार जवान तैनात

    Spread the love

    Spread the loveश्रावण मास की कांवड़ यात्रा का विधिवत आगाज आज बृहस्पतिवार से होगा। 11 अगस्त तक चलने वाली इस यात्रा के लिए पुलिस और प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम…


    Spread the love