हल्द्वानी: रुई की दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग, दमकल ने समय रहते पाया काबू

 

हल्द्वानी में बनभूलपुरा के लाईन नंबर एक स्थित मदरसा के नीचे रुई के दुकान में बृहस्पतिवार की रात साढ़े आठ बजे के करीब आग लग गई। शार्ट सर्किट से लगी आग से दुकान अंदर ही धू धू कर जल उठी। शटर बंद होने से धुआ जब बाहर आया तो नमाज अदा कर आ रहे लोगों को जानकारी हुई। जब तक आग बुझाया जाता लपटों ने दूसरी दुकान को भी चपेट में ले लिया। दमकल वाहन के साथ मिलकर लोगों ने आग पर काबू पाया। आग से 50 से 60 हजार के नुकसान का आंकलन किया गया है।

बनभूलपुरा में मोहम्मद निजाम की दुकान मदरसा के नीचे है। इसमें वह रजाई गद्दाें को बेचने का कार्य करते हैं। दुकान के अंदर रुई भी रखी हुई थी। निजाम दुकान बंद करके घर चले गए। उधर अबू हनीफा मस्जिद से नमाज अदा कर नमाजी लौट रहे थे। निजाम की दुकान के शटर से धुआ निकलता देख उन्होंने निजाम को बुलाया। किसी तरह दुकान खोली गई तो आग की लपटें छत तथा दीवारों के साथ ही सड़क की तरफ निकलने लगी। लोगों ने बाल्टी के पानी के साथ ही सबमर्सिबल चलाकर पानी की पाइप के सहारे बुझाने की कोशिश करने लगे। उधर दमकल भी पहुंच गया। जब तक आग बुझाते उसकी लपटों ने बगल की दुकान को भी चपेट में ले लिया। 30 से 35 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत थी कि आग पर कुछ ही देर में काबू पा लिया गया नहीं तो आसपास की कई दुकानें जलकर खाक हो सकती थीं। निजाम ने बताया कि 50 से 60 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।

 

और पढ़े  ड्राई डे के दिन नैनीताल पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 3 अभियुक्त गिरफ्तार

एफएसओ मिन्दर पाल सिंह ने बताया कि रात में आग लगने की जानकारी मिली तो फायर स्टेशन से दमकल के साथ टीम रवाना हुई। आग वार्ड नंबर 21 के मोहम्मद निजाम के रजाई गद्दाें की दुकान में लगी थी। शार्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई गई है। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    कोटद्वार: घमंडपुर में हादसा, तेज रफ्तार कार ने 2 बच्चों को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल

     भाबर क्षेत्र के घमंडपुर में रविवार सुबह तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से दो चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में 10 वर्षीय वंश की…