खगोलीय कलाकृति- आज आकाश करेगा अनोखा शृंगार…चांद बिखेरेगा मुस्कान और शनि-वरुण की चमकेंगी आंखें

Spread the love

समान में शुक्रवार की शाम एक अनोखी खगोलीय कलाकृति रचने जा रही है। दक्षिण-पश्चिमी में चंद्रमा, शनि और नेपच्यून की खास स्थिति एक स्माइली जैसी बनेगी। इस दुर्लभ दृश्य में पतला बढ़ता हुआ चंद्रमा एक कोमल मुस्कान की तरह दिखाई देगा जबकि उसके ऊपर शनि और नेपच्यून (वरुण) दो चमकती आंखों का आभास देंगे।

यह मनोहारी दृश्य सूर्यास्त के लगभग 60 से 90 मिनट बाद दक्षिण-पश्चिमी आकाश में नजर आएगा। चंद्रमा और शनि तो नंगी आंखों से ही साफ दिखाई देंगे लेकिन नेपच्यून को देखने के लिए सामान्य दूरबीन या छोटा टेलीस्कोप आवश्यक होगा। ग्रहों और चंद्रमा की यह ज्यामितीय संगति अंतरिक्ष की सटीकता और सौंदर्य की अद्भुत छटा बिखेरेगी। ऐसा खास संयोग मीन नक्षत्र में नजर आएगा। यह दृश्य कुछ अवधि तक ही रहेगा।

 

चंद्रमा, शनि और नेपच्यून की खास स्थिति का दृश्य कुछ अवधि तक ही रहेगा लेकिन अत्यंत आकर्षक नजर आएगा। आकाश प्रेमियों और फोटोग्राफरों के लिए यह शाम किसी उत्सव जैसी होगी।

-प्रमोद सिंह खाती, खगोल फोटोग्राफर


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- श्रीनगर मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद BJP में शामिल, महेंद्र भट्ट ने दिलाई सदस्यता
  • Related Posts

    रुड़की – गुरुकुल नारसन के टिकौला कलां गांव में नाले में मिला युवक का शव

    Spread the love

    Spread the loveरुड़की में गुरुकुल नारसन क्षेत्र के टिकौला कलां गांव में आज एक युवक का शव नाले में पड़ा मिला है। युवक की पहचान कपिल(40) पुत्र मेघवाल निवासी टिकौला कलां के…


    Spread the love

    हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर मंथन: कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी, शिवराज-रामदेव और संत समाज भी मौजूद

    Spread the love

    Spread the loveहरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ को लेकर संत समाज की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। ज्वालापुर मार्ग स्थित श्रीजी वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में…


    Spread the love