देहरादून: दीवार तोड़कर घर में घुसा तेज रफ्तार वाहन, चपेट में आने से डेढ़ वर्ष की बच्ची की मौत, किशोर घायल

Spread the love

 

 

सेलाकुई थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में बृहस्पतिवार को एक तेज रफ्तार वाहन दीवार तोड़कर घर में घुस गया। वाहन ने डेढ़ वर्षीय बच्ची ताशी गुप्ता और वेदांश (16) को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए परिजन धूलकोट स्थित ग्राफिक एरा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। जीप चालक स्थानीय भाजपा नेता का भतीजा बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार देर शाम को एक तेज रफ्तार वाहन सेलाकुई से बहादुरपुर की ओर आ रहा था। इस दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया जो एक दुकान के सामने की दीवार तोड़ते हुए घर में घुस गया। इस दौरान एक बच्ची और किशोर वाहन की चपेट में आ गए।

 

दुर्घटना में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। किशोर को भी कुछ चोटें आईं। परिजन घायल बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचे। थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया उपचार के दौरान बच्ची की मौत हो गई। वाहन को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपी चालक फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। शिकायत मिलते ही आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। मृतका के पिता इंजीनियर हैं और वह अपने पिता की इकलौती संतान है।

जानकारी के मुताबिक वाहन का एक्सल टूटने से हादसा होना बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही इसका पता चल पाएगा। पुलिस दुर्घटना का कारण वाहन के आगे जानवर का आना बता रही है। वाहन लक्खनवाला निवासी युवक चला रहा था। पीड़ित पक्ष से शिकायत मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़े  अंकिता भंडारी हत्याकांड- तीनों अभियुक्तों की जमानत याचिका खारिज, उत्तराखंड हाईकोर्ट ने दो दिन की सुनवाई के बाद सुनाया फैसला

Spread the love
  • Related Posts

    रुड़की – गुरुकुल नारसन के टिकौला कलां गांव में नाले में मिला युवक का शव

    Spread the love

    Spread the loveरुड़की में गुरुकुल नारसन क्षेत्र के टिकौला कलां गांव में आज एक युवक का शव नाले में पड़ा मिला है। युवक की पहचान कपिल(40) पुत्र मेघवाल निवासी टिकौला कलां के…


    Spread the love

    हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर मंथन: कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी, शिवराज-रामदेव और संत समाज भी मौजूद

    Spread the love

    Spread the loveहरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ को लेकर संत समाज की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। ज्वालापुर मार्ग स्थित श्रीजी वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में…


    Spread the love