कल्याण शताब्दी समारोह में बोले CM धामी, भारतीय मूल्यों को प्रदीप्त कर रही है कल्याण पत्रिका

Spread the love

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कल्याण पत्रिका न केवल पिछले सौ वर्षों से हमारे भीतर आध्यात्मिक चेतना और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रदीप्त कर रही है, बल्कि नैतिकता, सदाचार और सांस्कृतिक चेतना के विकास में भी अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

बुधवार को स्वर्गाश्रम स्थित गीता भवन में आयोजित कल्याण शताब्दी समारोह में सीएम धामी ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। आज देश में विघटनकारी शक्तियां सिर उठाने का साहस नहीं कर पा रही हैं। केंद्र सरकार के अथक प्रयासों का प्रतिफल है कि आज देश सहकारिता के क्षेत्र में भी अद्वितीय प्रगति कर रहा है।

धामी ने कहा कि गीता प्रेस पिछले सौ वर्षों से हमारी सनातन संस्कृति, धर्मग्रंथों और भारतीय ज्ञान परंपरा के संरक्षण और संवर्धन में अतुलनीय योगदान देती आ रही है। प्राचीन भारत में जब विदेशी शक्तियां वैचारिक भ्रम उत्पन्न कर रही थी, समाज को दिग्भ्रमित करने का काम कर रही थी, तब गीता प्रेस परिवार ने श्रीमद्भगवद्गीता, श्रीरामचरितमानस, उपनिषदों, पुराणों आदि हमारे महान सनातनी ग्रंथों का प्रकाशन कर भारतीय जनमानस को जागृत करने का ऐतिहासिक कार्य किया है।

गीता प्रेस ने 1923 में अपनी स्थापना से अब तक 101 करोड़ से अधिक धार्मिक पुस्तकों का प्रकाशन कर हमारी संस्कृति और ज्ञान परंपरा को संजोकर रखा है। यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है कि आज कल्याण पत्रिका के शताब्दी अंक का विमोचन गृह मंत्री अमित शाह के कर-कमलों द्वारा किया गया।

और पढ़े  बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा प्रकरण: मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल को झटका, रिमांड और जमानत दोनों अर्जियां खारिज

सीएम धामी ने कहा कि हमारी राज्य सरकार देवभूमि उत्तराखंड को देश की आध्यात्मिक राजधानी के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। हम राज्य में सांस्कृतिक मूल्यों और लोकतंत्र को सुरक्षित करने के लिए भी प्रयासरत हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    हरिद्वार- घास लेने जंगल गया था वन गुर्जर, जंगली हाथी ने किया हमला, पटक-पटककर मार डाला

    Spread the love

    Spread the loveहरिद्वार वन विभाग की श्यामपुर रेंज के कांसवाली बीट क्षेत्र जंगली हाथी के हमले में एक वन गुर्जर की मौत हो गई। हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत…


    Spread the love

    देहरादून- बंद नहीं होंगे जरूरतमंदों के लिए बने 114 आरोग्य मंदिर

    Spread the love

    Spread the loveमलिन बस्तियों और शहरी क्षेत्रों में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए प्रदेश में 114 शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर बंद नहीं होंगे। एक अगस्त से इनका…


    Spread the love